गूगल ने डूडल बना कर दिया जापान की जियोकेमिस्ट Katsuko Saruhash को सम्मान
आज का गूगल डूडल किस को कर रहा सम्मानित, पढ़ें इस महान वैज्ञानिक के बारे में
नई दिल्ली(टेक डेस्क)। गूगल टोक्यो विश्वविद्यालय में केमिस्ट्री में डॉक्टरेट करने वाली पहली महिला Katsuko Saruhashi को खास डूडल के जरिए आज उनके जन्मदिन पर सम्मानित कर रहा है । Katsuko Saruhashi ऐसी पहली वैज्ञानिक थी जिन्होंने समुद्र के पानी में कार्बनडाइऑक्साइड और रेडियोएक्टिव मटीरियल का लेवल मापा था। आपको बता दें, इन्हीं के नाम पर सरुहाशी टेबल का नाम पड़ा है। इसका इस्तेमाल पानी में कार्बनिक एसिड के मिश्रण को जानने के लिए किया जाता है।
विज्ञान के साथ महिलाओं के लिए भी किया काम: इन्होंने विज्ञान के साथ-साथ महिलाओं की प्रगति के लिए भी काफी काम किया है। Katsuko Saruhashi चाहती थीं की ज्यादा से ज्यादा महिलाएं विज्ञान के क्षेत्र में आएं। उनका मानना था, "मैं वो दिन देखना चाहूंगी जब महिलाएं भी पुरुषों के बराबर ही साइंस और टेक्नोलॉजी की फील्ड में योगदान करेंगी।"
भारत ने पूरा किया उनका ख्वाब : विज्ञान में महिलाओं के योगदान को लेकर इनके ख्वाब को ISRO ने काफी हद तक पूरा किया है। बता दें, ISRO के मार्स मिशन की सिस्टम इंजीनियर मीनल संपत हैं जो पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। इसी के साथ ऋतु करिधाल को भारत की 'रॉकेट वूमन' कहा जाता है। वे 'मंगलयान' अभियान की डिप्टी ऑप्रेशंस डायरेक्टर हैं।
Katsuko Saruhashi ऐसी पहली महिला थीं, जिन्हें जापान की विज्ञान परिषद् के नाम पर सम्मानित किया गया था। इसी के साथ उन्हें जियोकेमिस्ट्री के लिए जापान का मियाके पुरूस्कार भी मिला था। 87 वर्ष की आयु में इनका टोक्यो में अपने घर में निमोनिया से निधन हो गया था।
यह भी पढ़ें:
एयरटेल और वोडाफोन के इन प्लान्स में मिलता है 40GB से अधिक डाटा, पढ़ें कम्पैरिजन
5G आने के बाद कितनी बदल जाएगी हमारी जिंदगी, यहां समझिए
अपने स्मार्टफोन को 6 आसान स्टेप्स में इस तरह बनाएं अधिक सुरक्षित
फेसबुक डेटा लीक: आसान तरह से पढ़िए पूरा मामला और उसके अपडेट्स
IBM लाएगा दुनिया का सबसे छोटा और सस्ता कंप्यूटर, एंटी फ्रॉड डिवाइस की तरह करेगा काम