Google ने बनाया Doodle, हैप्पी हॉलिडेज और क्रिसमस को किया सेलिब्रेट
Google ने एक एनिमेटेड Doodle बनाया है। यह क्रिसमस की फीलिंग दे रहा है। कंपनी ने Doodle के साथ Happy Holidays 2019 विश किया है
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Doodle के जरिए Google हमेशा से ही हर दिन को खास बनाती आई है। आजकल हम लोगों को भी Google Doodle के जरिए पता चलता है कि आज का दिन खास क्यों है। इसी क्रम में Google ने हॉलिडे सीजन के मौके पर एक खास Doodle बनाया है। यह सीरीज इस पूरी हफ्ते चलेगी। आज Google ने एक एनिमेटेड Doodle बनाया है। यह क्रिसमस की फीलिंग दे रहा है। कंपनी ने Doodle के साथ Happy Holidays 2019 विश किया है।
जानें कैसा है Google Doodle: इसमें Google के एक O को ग्लोब आकार में दर्शाया गया है। यह एनिमेटेड है तो यह लगातारा मूव कर रहा है। इसके अंदर एक क्रिसमस ट्री है। साथ ही सैंटा क्लॉज भी इसके इर्द-गिर्द घूम रहा है। इसमें स्नोफॉल होती भी दिखाई दे रहे है। Google इसके जरिए हॉलिडे सीजन मना रहा है। अमेरिका में हॉलिडे सीजन थैंक्सगिविंग से लेकर न्यू इयर तक मनाया जाता है। इसमें क्रिसमस, हनुका और क्वॉन्जा जैसे त्योहार शामिल हैं।
Google ने बनाई Doodle की सीरीज: इस सीरीज के तहत कई Doodle बनाए गए हैं। अगर आप Google पर जाकर Hanukkah 2019 टाइप कर एंटर करेंगे तो आपको दायीं तरफ ऊपर की ओर एक फैमिली बनी दिखाई देगी। यह एक एनिमिटेड वीडियो है। इसमें बच्चे खिलौने से खेल रहे हैं। यह एक यहूदी त्यौहार है। वहीं, अगर आप Christmas 2019 टाइप कर एंटर करेंगे तो आपको एक फैमिली दिखाई देगी और सैंटा भी दिखाई देगा। इसके अलावा Kwanzaa 2019 टाइप करने पर भी आपको ऐसा ही एक Doodle दिखाई देगा। आपको बता दें कि नॉर्थ अमेरिका में Happy holidays को क्रिसमस और हॉलिडे सीजन पर लिखा या बोला जाता है।