Move to Jagran APP

गूगल क्रोम में ऑटो प्ले वीडियोज को ब्लॉक करने के साथ आएंगे ये नए फीचर्स

गूगल क्रोम का इस्‍तेमाल करने वालों को मिलेगी बड़ी राहत, जोड़ा गया ये बड़ा फीचर

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Thu, 22 Mar 2018 07:09 PM (IST)Updated: Fri, 23 Mar 2018 07:24 AM (IST)
गूगल क्रोम में ऑटो प्ले वीडियोज को ब्लॉक करने के साथ आएंगे ये नए फीचर्स
गूगल क्रोम में ऑटो प्ले वीडियोज को ब्लॉक करने के साथ आएंगे ये नए फीचर्स

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। गूगल ने विंडोज और एंड्रॉयड पर लेटेस्ट क्रोम 66 बीटा अपडेट रोल आउट किया है। यह अपडेट बीटा चैनल में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। क्रोम 66 में ऐसे कई नए फंक्शन्स जोड़े गए हैं जिससे यूजर अनुभव बेहतर होगा। यूजर्स को ध्यान में रखते हुए गूगल कई नए फीचर्स लाया है। इसमें से एक फंक्शन मीडिया ऑटो प्लेबैक को अनुबंधित करना है।

loksabha election banner

कौन-से नए फीचर्स जोड़े गए : गूगल क्रोम पर जल्द ही वेबसाइट पर अपने आप चलने वाले वीडियोज को अनुबंधित कर दिया जाएगा। इससे किसी भी वेबसाइट को खोलने पर जो वीडियोज अपने आप चलने लगती हैं, वो नहीं होगा। इसी के साथ विंडोज पर ब्राउजर क्रैश से सम्बंधित समस्याएं भी कम होंगी। एंड्रॉयड एप में मॉडर्न डिजाइन टैब जोड़ा गया है। क्रोम 66 स्टेबल चैनल पर कुछ ही हफ्तों में आने वाला है।

क्या होंगे अन्य फीचर्स? : क्रोम 66 को डेवलपर सेंट्रिक अपडेट की तरह रिलीज किया गया है। विंडोज पर क्रोम 66 ऑटोप्ले मिडिया को पॉज करने की सुविधा देगा। इसके अलावा, यह भी दावा किया गया है की अपडेट में ब्राउजर क्रैश के नंबर को कम किया गया है। यानि की ब्राउजर कर्ष की समस्या अब कम होगी। इसी के साथ क्रोम 66 में क्रैश होने से पहले वार्निंग भी दी जाएगी।

सुरक्षा के मामले में क्या आएगा नया? सुरक्षा को लेकर विंडोज के लिए क्रोम 66 ने डिफॉल्ट ट्रस्ट सेटिंग हटा दी है।

एंड्रॉयड के लिए हुए क्या बदलाव? एंड्रॉयड के लिए क्रोम 66 को नया होने डुप्लेक्स फीचर मिला है। यह क्रोम होम बटन बार को रिप्लेस करेगा। इसमें नया बॉटम टूलबार भी जोड़ा गया है जो नए टैब पेज पर लेकर जाएगा। डेवलपर्स के लिए, ऑडियो परफॉरमेंस को बेहतर करने के लिए एक नया ऑडियोवर्कलेट API जोड़ा गया है। इसके अलावा एक और API जोड़ा गया है जिससे क्लिपबोर्ड पर लिखने और पढ़ने जैसे फंक्शन्स बेहतर होंगे।

यह भी पढ़ें: 

एयरटेल और वोडाफोन के इन प्लान्स में मिलता है 40GB से अधिक डाटा, पढ़ें कम्पैरिजन

5G आने के बाद कितनी बदल जाएगी हमारी जिंदगी, यहां समझिए

अपने स्मार्टफोन को 6 आसान स्टेप्स में इस तरह बनाएं अधिक सुरक्षित

फेसबुक डेटा लीक: आसान तरह से पढ़िए पूरा मामला और उसके अपडेट्स

IBM लाएगा दुनिया का सबसे छोटा और सस्ता कंप्यूटर, एंटी फ्रॉड डिवाइस की तरह करेगा काम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.