फोन कवर खरीदने पर iPhone 17 Pro Max फ्री मिलेगा, जानिए कहां और क्यों मिल रहा ऐसा ऑफर
JD.com एक अनोखा ऑफर दे रहा है जिसमें AU99.99 शुद्ध सोने का फोन कवर खरीदने पर iPhone 17 Pro Max ...और पढ़ें

फोन कवर खरीदने पर iPhone 17 Pro Max फ्री मिलेगा, जानिए कहां और क्यों मिल रहा ऐसा ऑफर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल ने पिछले साल अपनी नई आईफोन 17 सीरीज लॉन्च की थी। इस सीरीज में कंपनी ने अपना सबसे महंगा डिवाइस iPhone 17 Pro Max भी पेश किया। शुरुआत से ही एप्पल फैंस का इस डिवाइस को खूब प्यार मिला। वहीं, इसी बीच अब एक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म JD.com इन दिनों एक अनोखे ऑफर दे रह है जो सुर्खियों में है।
जी हां, कंपनी अपने ग्राहकों को फोन कवर खरीदने पर फ्री iPhone 17 Pro Max देने का दावा कर रही है। हालांकि ये ऑफर सुनने में जितना आकर्षक लग रहा है, इसकी शर्तें उतनी ही खास और महंगी हैं। चलिए पहले जानते हैं क्या है ये ऑफर...
क्या है पूरा ऑफर?
दरअसल कंपनी कोई साधारण प्लास्टिक कवर नहीं, बल्कि AU99.99 Gold सीरीज के शुद्ध सोने से बने प्रीमियम फोन कवर बेच रही है। इन कवर्स को शुद्धता 99.99 प्रतिशत सोने से बनाया गया है। कवर का वजन 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक हो सकता है, जिसके बेस पर कीमत तय होगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 100 ग्राम सोने वाला कवर खरीदने पर ग्राहक को कंपनी की ओर से फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 17 Pro Max मुफ्त दिया जाएगा। हालांकि इस 100 ग्राम वाले कवर की कीमत लगभग 16.5 लाख रुपये बताई जा रही है। इसका मतलब है कि फ्री फोन पाने के लिए पहले आपको लाखों रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
छोटे वेरिएंट भी उपलब्ध
वहीं जो लोग कम बजट में गोल्ड कवर खरीदना चाहते हैं, उनके लिए 10 ग्राम और 30 ग्राम वाले कवर के ऑप्शन भी मौजूद हैं। 30 ग्राम वाले कवर की कीमत करीब 4.7 लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि, इन वेरिएंट्स के साथ आपको कोई भी फ्री iPhone नहीं मिलेगा।
मार्केट से कैसा मिला रिस्पांस?
हालांकि इतनी ज्यादा कीमत होने के बावजूद इस ऑफर को लेकर मार्केट में उत्सुकता देखने को मिली। दावा किया जा रहा है कि 10 ग्राम वाले गोल्ड कवर तो कुछ ही देर में आउट ऑफ स्टॉक हो गया। इसके बाद कंपनी ने नए स्टॉक की घोषणा भी कर दी है।
क्या है असली स्ट्रेटेजी?
वहीं, इस पर एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये ऑफर लग्जरी सेगमेंट के ग्राहकों को टारगेट करने की मार्केटिंग स्ट्रेटेजी का हिस्सा हो सकता है। गोल्ड कवर के जरिए कंपनी प्रीमियम और हाई-नेटवर्थ ग्राहकों को आकर्षित करने की सोच रही है। हालांकि ऐसे ऑफर्स पर भरोसा करने से पहले शर्तों और रूल्स को ध्यान से पढ़ लें और आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी जरूर कन्फर्म कर लें।
