विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Free Fire India लॉन्च, कैसे करें डाउनलोड? बच्चों के लिए मिलेगा खास पैरेंटल कंट्रोल

Published: Wed, 28 Oct 2026 04:59 PM (IST)

Garena का पॉपुलर बैटल रॉयल गेम Free Fire India 28 अक्टूबर 2026 को भारत में लॉन्च हो गया है, जिसे ...और पढ़ें

Free Fire India लॉन्च, कैसे करें करें डाउनलोड? बच्चों के लिए मिलेगा खास पैरेंटल कंट्रोल

Free Fire India लॉन्च, कैसे करें करें डाउनलोड? बच्चों के लिए मिलेगा खास पैरेंटल कंट्रोल 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी मोबाइल पर गेम खेलना पसंद करते हैं? तो आपके लिए अच्छी खबर है। Garena ने अपने पॉपुलर बैटल रॉयल गेम Free Fire India को भारत में 28 अक्टूबर 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया है। गेम को Google Play Store और Apple App Store से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।

Google Play Store और Apple App Store पर इसकी लिस्टिंग हो गई है, गेम का साइज Android पर 392MB और iPhone पर 1.49GB है। इतना ही नहीं गेम में भारतीय खिलाड़ियों के लिए खास इवेंट और कैंपेन भी ऐड किए गए हैं। इनमें दिवाली स्पेशल कैंपेन भी शामिल है, जो 15 नवंबर तक चलने वाला है।

Free Fire India कैसे डाउनलोड करें?

अपने अकाउंट और डिवाइस को सुरक्षित रखने के लिए, खिलाड़ियों को थर्ड-पार्टी APK सोर्स का यूज नहीं करना चाहिए।

  • अपने मोबाइल डिवाइस पर गूगल प्ले स्टोर या एप्पल एप स्टोर ओपन करें।
  • गरेना इंटरनेशनल द्वारा पब्लिश की गई 'फ्री फायर इंडिया' (Free Fire India) की वेरिफाइड लिस्टिंग खोजें।
  • डाउनलोड शुरू करने के लिए 'इंस्टॉल' या 'गेट' पर क्लिक करें।
  • गेम खोलें, उम्र वेरिफिकेशन पूरा करें और खेलना शुरू करने के लिए अपने क्रेडेंशियल्स से लॉग इन करें।

Free Fire India में कौन कौन से फीचर्स

Free Fire India एक बैटल रॉयल गेम है, जिसमें प्लेयर्स एक आइलैंड पर उतरकर हथियार और जरूरी सामान जुटाते हैं। इसके बाद दूसरे प्लेयर्स से मुकाबला करते हुए आखिर तक मैदान में बने रहना होता है। एक मैच में मैक्सिमम 50 प्लेयर्स हिस्सा ले सकते हैं।

गेम को सोलो, डुओ और स्क्वॉड मोड में खेला जा सकता है। साथ ही गेम को अलग-अलग स्पेसिफिकेशन वाले स्मार्टफोन पर चलाने के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा इंडियन प्लेयर्स इसका एक्सपीरियंस ले सकें।

बच्चों के लिए खास पैरेंटल कंट्रोल और प्ले टाइम लिमिट

इतना ही नहीं इस नई वाली Garena गेम में सुरक्षित और जिम्मेदारी से खेलने को बढ़ावा देने के लिए कई फीचर्स ऐड किए गए हैं। 18 साल से कम उम्र के प्लेयर्स के लिए पैरेंटल कंसेंट की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा गेम खेलने की कुछ लिमिट भी है। बीच-बीच में ब्रेक लेने के रिमाइंडर और इन-एप खरीदारी पर खर्च की लिमिट भी लगाई गई है। इनका मकसद बच्चों की गेमिंग आदतों को कंट्रोल करने और उन्हें लंबे टाइम तक लगातार खेलने से बचाने में मदद करना है।

यह भी पढ़ें- Redmi का 10,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 165Hz डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर