Move to Jagran APP

Flipkart ने Nokia Smart TV के नए अफोर्डेबल मॉडल को किया टीज, जल्द हो सकता है लॉन्च

Nokia के नए 43 इंच डायमेंशन वाले स्मार्ट टीवी को भी 4K UHD क्वालिटी के डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

By Harshit HarshEdited By: Published: Mon, 16 Mar 2020 08:03 PM (IST)Updated: Tue, 17 Mar 2020 07:25 AM (IST)
Flipkart ने Nokia Smart TV के नए अफोर्डेबल मॉडल को किया टीज, जल्द हो सकता है लॉन्च
Flipkart ने Nokia Smart TV के नए अफोर्डेबल मॉडल को किया टीज, जल्द हो सकता है लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Nokia ने पिछले साल भारतीय बाजार में अपने स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया था। इस स्मार्ट टीवी को केवल एक ही स्क्रीन साइज 55 इंच के साथ लॉन्च किया था। कंपनी जल्द ही इस स्मार्ट टीवी को एक नए साइज के साथ लॉन्च कर सकती है। इसके बारे में कंपनी के आधिकारिक रिटेल पार्टनर Flipkart से जानकारी मिली है। Flipkart ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से Nokia Smart TV के नए डायमेंशन के बारे में जानकारी शेयर की है। ट्विटर पर शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, इसे Android 9.0 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया जाएगा। साथ ही इसमें JBL के स्पीकर्स दिए जाएंगे।

loksabha election banner

Xiaomi, Motorola, OnePlus के बाद Nokia ने भी पिछले साल भारतीय बाजार में अपने स्मार्ट टीवी लॉन्च किया था। ये स्मार्ट टीवी को 55 इंच की स्क्रीन साइज में उपलब्ध है। इसके फीचर्स की बात करें तो इसके स्क्रीन का रिजोल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल दिया गया है। ये स्मार्ट टीवी Ultra HD (4K) रिजोल्यूशन की पिक्चर क्वालिटी प्रदान करता है। ये 41,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है।

Nokia के नए 43 इंच डायमेंशन वाले स्मार्ट टीवी को भी 4K UHD क्वालिटी के डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। टीज किए गए पोस्टर के मुताबिक, इसमें पतले बेजल दिए जा सकते है। स्मार्ट टीवी के नीचे वाले हिस्से में JBL के स्पीकर्स दिए जा सकते हैं। इसमें 3 HDMI और 2 USB पोर्ट्स दिए जा सकते हैं। साउंड के लिए इसमें 24W के स्पीकर्स दिए जा सकते हैं। साथ ही साथ ये DTS सराउंड साउंड सिस्टम को सपोर्ट कर सकता है।

Nokia के इस नए डायमेंशन वाले स्मार्ट टीवी को Mi TV 4X की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। छोटी स्क्रीन होने की वजह से इस स्मार्ट टीवी को 30,000 रुपये की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इस स्मार्ट टीवी के लॉन्च डेट के बारे में फिलहाल कोई जानकारी रिवील नहीं की गई है। इसे अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.