फ्लिप्कार्ट के बिग शॉपिंग डेज सेल में पाएं फ्री गिफ्ट्स और यूरोप ट्रिप जितने का मौका, और भी आकर्षक ऑफर्स
अपनी बिग बिलियन डे सेल और बिग दिवाली सेल की सफलता के बाद अब फ्लिप्कार्ट अपनी एक और सेल लेकर आया है
नई दिल्ली| अपनी बिग बिलियन डे सेल और बिग दिवाली सेल की सफलता के बाद अब फ्लिप्कार्ट अपनी एक और सेल लेकर आया है| फ्लिप्कार्ट की बिग शॉपिंग डेज सेल 18 से 21 दिसम्बर तक होने वाली है| इसमें आपको एक से बढ़कर एक बढ़िया ऑफर और डिस्काउंट मिलने वाले हैं| इस सेल में आपको लगभग सभी अलग-अलग केटेगरी में ऑफर मिलेंगे|
क्या-क्या मिल सकता है सेल में?
इस सेल में आपको नया एप्पल मैकबुक प्रो 2016 टच बार के साथ मिलने वाला है| इसे हाल ही में US में पेश किया गया है| इसके अलावा इस सेल में आपको मोटो M भी मिलेगा| इस स्मार्टफोन की पहली सेल आज रात से होने वाली है| इसके अलावा आपको लेनोवो का फैब 2 और K6 पॉवर स्मार्टफोन भी सेल में मिल सकते हैं|
फ्री में कुछ जितने का भी मौका:
इन ऑफर्स के अलावा इस सेल में आपको पॉवर बैंक्स और LED टीवी पर भी बढ़िया ऑफर मिलने वाले हैं| इसके अलावा इस सेल में फ्लिप्कार्ट आपके लिए ले आया है, विन-विन ऑफर, जिसमें एक लकी विजेता को वेबसाइट से कुछ भी फ्री में जीतने का मौका मिलेगा| इसके साथ-साथ 10 लकी विजेताओं को यूरोप, मौरीशस, श्रीलंका, अंडमान या हिमाचल प्रदेश की ट्रिप का मौका मिलेगा|