विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Flipkart Big Billion Days Sale हुई शुरू, इन यूजर्स को मिलेगा फायदा, सस्ते में खरीद पाएंगे Samsung स्मार्टफोन, देंखे पूरी लिस्ट

By Saurabh VermaEdited By:
Published: Thu, 15 Oct 2020 05:50 PM (IST)

Flipkart की तरफ से Samsung Galaxy S20+ को Big Billion Days सेल में 28000 रुपये की छूट पर बिक्री के ...और पढ़ें

यह दैनिक जागरण की ऑफिशियल फोटो है।
यह दैनिक जागरण की ऑफिशियल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क. Flipkart की Big Billion Days सेल में Samsung के चुनिंदा स्मार्टफोन, वॉच और टैबलेट को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। साथ ही इन चुनिंदा डिवाइस पर शानदार डिस्काउंट ऑफर भी दिया जा रहा है। Flipkart Big Billion Days सेल को Flipkart Plus मेंबर्स के लिए लाइव कर दिया गया है, जबकि बाकी कस्टमर के लिए सेल शुक्रवार से शुरू होगी, जो 21 अक्टूबर तक जारी रहेगी। सेल के दौरान Flipkart की तरफ से Samsung प्रोडक्ट पर 1000 रुपये की छूट दी जा रही है। साथ ही SBI कार्ड से Samsung डिवाइस खरीदने पर 10 फीसदी अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

Samsung फोन पर मिलने वाला डिस्काउंट 

Flipkart की तरफ से Samsung Galaxy S20+ को डिस्काउंट प्राइस पर 49,999 रुपये में Big Billion Days सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। फोन की वास्तविक कीमत 77,999 रुपये है। लेकिन सेल के दौरान फोन 28,000 रुपये की छूट पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। वहीं Flipkart की तरफ से Samsung Galaxy Note 10+ को 85,000 रुपये की बजाय 54,999 रुपये में बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। इसके अलावा Samsung Galaxy F41 की खरीद पर  1,000 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा यूजर्स SBI कार्ड से फोन को 10 फीसदी डिस्काउंट पर खरीद पाएंगे। 

Samsung Galaxy Watch और Tablet A 8.0 पर डिस्काउंट 

Flipkart की सेल में Samsung Galaxy Tab A 8.0 का वाई-फाई एडिशन 8,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। इसकी रिटेल प्राइस 9,999 रुपये है। ग्राहक सेल में Samsung Galaxy Watch के 46mm ब्लूटूथ वेरिएंट को 8000 रुपये की छूट पर 11,990 में खरीद पाएंगे। Flipkart की तरफ से एक Smart Upgrade प्लान पेश किया गया है, जिसमें Samsung के प्रीमियम फोन पर 70 फीसदी कीमत अदा करनी होगी। इसके 12 माह बाद यूजर्स 30 फीसदी रकम अदा कर सकेंगे। या फिर अपने फोन को नए फोन में अपग्रेड कर पाएंगे।