विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Flipkart की बिग बिलियन डेज सेल सभी ग्राहकों के लिए हुई LIVE, चेक करें 5 बेहतरीन स्मार्टफोन डील्स

Published: Fri, 09 Oct 2026 09:00 AM (IST)

Flipkart ने अपनी बिग बिलियन डेज की शुरुआत सभी ग्राहकों के लिए कर दी है। आइए जानते हैं कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन डील्स।

Flipkart बिग बिलियन डेज सेल में सस्ते मिल रहे हैं कई फोन।

Flipkart बिग बिलियन डेज सेल में सस्ते मिल रहे हैं कई फोन। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Flipkart ने अपनी बिग बिलियन डेज की शुरुआत आज यानी 9 अक्टूबर से सभी ग्राहकों के लिए कर दी है। इसे पहले Flipkart Plus मेंबर्स के लिए ओपन किया गया था। इस सेल में ग्राहकों को होम अप्लायंसेज, होम एक्सेसरीज और स्मार्टफोन्स जैसी कई कैटेगरीज पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि, हर बार की तरह इस बार भी सबसे बड़ी हाइलाइट स्मार्टफोन्स ही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कुछ पॉपुलर स्मार्टफोन्स पर मिल रही डील्स के बारे में।

iPhone 17

Flipkart से इस स्मार्टफोन को 79,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में इस स्मार्टफोन की कीमत कंपनी ने बढ़ाकर 99,900 रुपये कर दिया गया था। इस कीमत में बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस जैसे डिस्काउंट शामिल हैं।

iPhone 15

इसी तरह अगर iPhone 15 की बात करें तो ग्राहक इस स्मार्टफोन को 63,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं। वैसे इस फोन की कीमत मौजूदा MRP प्राइस 74,900 रुपये है और आमतौर पर ये 67,999 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध होता है। 63,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर ग्राहकों को फोन का 128GB वेरिएंट मिलेगा।

Samsung Galaxy A36 5G

सैमसंग के इस गैलेक्सी A सीरीज की बात करें तो ग्राहक इसे सेल में 25,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन की MRP प्राइस 39,499 रुपये है। ये कीमत फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। ये फोन 5000 mAh बैटरी और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स के साथ आता है।

OPPO K14 Plus 5G

Oppo का ये फोन 8000 mAh की बड़ी बैटरी और 144Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ आता है। सेल के पहले ये फोन फ्लिपकार्ट पर 29,999 रुपये में उपलब्ध था। हालांकि, अब इसे 25,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर ग्राहक खरीद सकते हैं।

POCO X8 5G

पोको के इस फोन में ग्राहकों को 9000 mAh की बड़ी बैटरी और Snapdragon 6s Gen4 प्रोसेसर जैसे फीचर्स ऑफर किए जाते हैं। इसे ग्राहक अभी सेल में 24,999 रुपये की प्रभावी कीमत में खरीद सकते हैं। इसमें बैंक और दूसरे ऑफर्स शामिल होंगे। सेल के पहले ये फोन 26,999 रुपये में उपलब्ध था।

नोट- इन ऊपर बताई गई कीमतों में फ्लिपकार्ट द्वारा बदलाव किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: 8,400 mAh बैटरी वाला नया फ्लैगशिप 5G फोन, RGB लिक्विड कूलिंग और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर