विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

WhatsApp Call पर आवाज साफ नहीं आ रही? तो ये 5 चीजें करें ट्राई

Published: Tue, 22 Sep 2026 05:00 PM (IST)

WhatsApp कॉल पर आवाज साफ न आने की समस्या के लिए यह लेख 5 आसान उपाय बताता है। इसमें इंटरनेट ...और पढ़ें

WhatsApp Call पर आवाज साफ नहीं आ रही? तो ये 5 चीजें करें ट्राई

WhatsApp Call पर आवाज साफ नहीं आ रही? तो ये 5 चीजें करें ट्राई

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। WhatsApp का यूज आज सिर्फ चैटिंग के लिए ही नहीं, बल्कि काफी लोग कॉलिंग के लिए भी करते हैं लेकिन कई बार WhatsApp Call के दौरान सामने वाले की आवाज क्लियर नहीं सुनाई नहीं देती। आवाज बार-बार या तो कट रही होती है या फिर आवाज में अटकने जैसी समस्या देखने को मिलती है।

ऐसे में जरूरी नहीं कि फोन में कोई दिक्कत हो बल्कि कई बार इंटरनेट कनेक्शन, एप की सेटिंग या फोन के माइक्रोफोन और स्पीकर की वजह से भी ऐसी दिक्कत आ सकती है। अगर आपके साथ भी WhatsApp Call पर ऐसी दिक्कत हो रही है, तो इन 5 चीजों को ट्राई करें।

इंटरनेट कनेक्शन टेस्ट करें

WhatsApp कॉल की क्वालिटी सबसे ज्यादा इंटरनेट कनेक्शन पर डिपेंड करती है। अगर Wi-Fi या मोबाइल डेटा का नेटवर्क खराब है तो आवाज क्लियर नहीं आएगी। ऐसी कंडीशन में पहले इंटरनेट को ऑफ करके दोबारा ऑन करें। जरूरत पड़े तो Wi-Fi से मोबाइल डेटा या मोबाइल डेटा से Wi-Fi पर स्विच करके फिर से कॉल ट्राई करें।

WhatsApp को कर लें अपडेट

कभी कभी कॉल में समस्या पुराने वर्जन में मौजूद बग की वजह से भी आ सकती है। इसलिए अपने के गूगल Play Store या एप्पल के App Store से WhatsApp को नए वर्जन में अपडेट करें। अपडेट हो जाने के बाद दोबारा कॉल करके ट्राई करें।

माइक्रोफोन और स्पीकर क्लीन करें

मोबाइल के माइक्रोफोन या स्पीकर पर धूल जमा हो जाने की वजह से भी आवाज की क्वालिटी खराब हो सकती है। डिवाइस के स्पीकर और माइक्रोफोन वाले हिस्से को किसी मुलायम और सूखे कपड़े से धीरे-धीरे क्लीन करें। सफाई करते वक्त नुकीली चीज का यूज न करें।

Bluetooth कनेक्शन में तो नहीं दिक्कत

अगर मोबाइल किसी ब्लूटूथ ईयरबड्स, हेडफोन या कार सिस्टम से जुड़ा हुआ है तो WhatsApp कॉल की आवाज उसी डिवाइस से आ सकती है। ऐसे में ब्लूटूथ को ऑफ करके दोबारा कॉल करके चेक करें। इससे पता चल जाएगा कि दिक्कत फोन में है या कनेक्टेड डिवाइस से हो रही है।

दोनों को करें रीस्टार्ट

अगर ऊपर बताई गई सभी ट्रिक्स के बाद भी समस्या ठीक नहीं हुई है तो WhatsApp को पूरी तरह बंद करके दोबारा ओपन करें। इसके बाद भी दिक्कत बनी रहे तो अपने डिवाइस को भी एक बार रीस्टार्ट कर लें। कई बार बैकग्राउंड में चल रहा प्रोसेस या किसी सॉफ्टवेयर की समस्या के कारण भी कॉलिंग प्रभावित हो सकती है।

यह भी पढ़ें- 10,000 mAh बैटरी वाला OPPO का नया 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.78-इंच की 120Hz डिस्प्ले भी