बार-बार 4G-5G में स्विच हो रहा है फोन का नेटवर्क? ऐसे दूर हो सकती है समस्या
अगर आपके फोन का नेटवर्क बार-बार 4G और 5G के बीच स्विच हो रहा है, जिससे इंटरनेट स्पीड में दिक्कत ...और पढ़ें

बार-बार 4G-5G में स्विच हो रहा है फोन का नेटवर्क? ऐसे दूर हो सकती है समस्या

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आजकल लगभग 10 हजार रुपये की स्टार्टिंग प्राइस रेंज में भी ज्यादातर फोन्स में 5G कनेक्टिविटी देखने को मिलने लगी है। हालांकि कभी कभी किसी डिवाइस में नेटवर्क बार-बार 4G और 5G के बीच स्विच होता रहता है। इसकी वजह से इंटरनेट स्पीड में काफी फर्क देखने को मिल सकता है और ऑनलाइन वीडियो देखने, गेम खेलने या वीडियो कॉल करने में दिक्कत तक हो सकती है। अगर आपके डिवाइस में भी ये समस्या आ रही है, तो कुछ आसान तरीकों से आप इसे ठीक करने का ट्राई कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे...
नेटवर्क सेटिंग्स बदलें
सबसे पहले तो अगर आपके एरिया में 5G नेटवर्क खराब है, तो फोन बार-बार 4G पर स्विच कर सकता है। ऐसी कंडीशन में फोन की सेटिंग्स में जाकर Preferred Network Type वाले ऑप्शन को चेक करें। अगर आपके एरिया में 4G नेटवर्क ज्यादा स्टेबल है, तो कुछ टाइम के लिए 4G को सेलेक्ट कर सकते हैं। जबकि अच्छे 5G नेटवर्क वाले इलाके में सिर्फ 5G मोड का यूज किया जा सकता है।
एयरप्लेन मोड करें ऑन-ऑफ
कभी-कभी नेटवर्क कनेक्टिविटी में टेम्पररी गड़बड़ी की वजह से भी ये समस्या आ जाती है। ऐसे में फोन को पहले एयरप्लेन मोड में करीब 10 से 15 सेकंड के लिए ऑन करें और फिर ऑफ कर दें। ऐसा करने से फोन दोबारा उपलब्ध अच्छे मोबाइल नेटवर्क से कनेक्ट हो जाएगा।
फोन को रीस्टार्ट करें
इसके अलावा अगर नेटवर्क लगातार चेंज हो रहा है, तो स्मार्टफोन को रीस्टार्ट करना भी हेल्पफुल हो सकता है। इससे नेटवर्क से जुड़ी कुछ टेम्पररी समस्याएं दूर हो सकती हैं। वहीं, पुराने सॉफ्टवेयर या मॉडेम से जुड़े बग के चलते भी नेटवर्क की समस्या आ सकती है। इसलिए फोन की सेटिंग्स में जाकर सिस्टम अपडेट करें।
