Fit India Movement: Fitbit ने Alexa सपोर्ट के साथ लॉन्च की नई स्मार्टवॉच
Fit India Movement Fitbit ने अपनी नई स्मार्टवॉच Versa 2 को लॉन्च कर दिया है जिसमें Alexa सपोर्ट के साथ ही यूजर्स को प्रीमियम हेल्थ सर्विस भी मिलेगी...
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Fit India Movement: पिछले दिनों खबर थी कि लोकप्रिय वियरेबल ब्रांड Fitbit जल्द ही बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच Versa 2 को लॉन्च करने वाली है। वहीं अब कंपनी ने सभी चर्चाओं पर विराम लगाते हुए न्यूयॉर्क में आयोजित किए गए एक इवेंट में Versa 2 को लॉन्च कर दिया है और खास बात यह है कि Versa 2 में Amazon Alexa सपोर्ट भी दिया गया है। इसकी कीमत $200 यानि लगभग Rs 14,950 है और यह 15 सितम्बर से स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होगी। बता दें कि Versa 2 स्मार्टवॉच Versa का ही अपग्रेड वर्जन है, जिसमें पहले की तुलना में बेहतर बैटरी बैकअप और प्रीमियम हेल्थ सर्विस मिलेगी। Versa 2 स्मार्टफोन को बाजार में smartwatch और Apple की स्मार्टवॉच से टक्कर मिल सकती है।
Fitbit Versa 2 के फीचर्स
Fitbit Versa 2 के फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टवॉच में Amazon Alexa कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है। जिसकी मदद से यूजर्स इस वॉच में Alexa को कमांड कर अपने कुछ कामों को आसान बना सकते हैं। इसके अलावा इस वॉच में Fitbit Pay फीचर भी दिया गया है जो आपको PoS टर्मिनल पर अपनी स्मार्टवॉच को टैप कर वायरलैस तरीके से पेमेंट करने की सुविधा देगा।
इसका डिजाइन Versa से काफी-हद तक मिलता-जुलता है। इस नई फिटनेस स्मार्टवॉच में हार्ट रेट सेंसर दिया गया है। इसमें 24/7 हार्ट रेड मॉनिटरिंग फीचर भी शामिल है। साथ ही हेल्थ फीचर्स के तौर पर इसमें 15 से ज्यादा एक्सरसाइज मोड भी दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें दी गई बैटरी लंबे समय तक चलने में सक्षम है। खबरों की मानें तो Versa 2 की बेहतर बैटरी का उपयोग किया गया है जो कि एक बार चार्ज करने पर 4 दिनों का बैकअप दे सकती है। वहीं इसमें 2.5D कर्व्ड ग्लास के साथ OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा स्मार्टवॉच की में दी गई इनबिल्ट स्टोरेज में यूजर्स लगभग 300 गाने तक स्टोर कर सकते हैं, जिन्हें ब्लूटूथ ईयरफोन के माध्यम से सुना जा सकता है।