Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वियरेबल सेगमेंट में लीडर है Fire-Boltt, किफायती कीमत में हाई क्वालिटी स्मार्टवॉच की कमी को कर रहा है पूरा

    कुछ साल पहले वियरेबल का बाजार सामान्य था लेकिन 2019 के बाद से Fire-Boltt ने जबरदस्त ग्रोथ दिखाई। लोगों ने महामारी के दौरान महसूस किया कि उनके लिए हेल्थ और फिटनेस बहुत ही जरूरी है। कस्टमर्स अपने स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी रखना चाहते थे।

    By Siddharth PriyadarshiEdited By: Siddharth PriyadarshiUpdated: Tue, 31 Jan 2023 01:41 PM (IST)
    Hero Image
    Fire Boltt is the leader in the wearable segment

    नई दिल्ली, ब्रांड डेस्क। स्मार्टवॉच हमारे लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुकी है। यह एक ऐसा ट्रैवल साथी है, जो न केवल हमारे स्वास्थ्य पर नजर रखती है, बल्कि ट्रेंडी और स्टाइलिश भी है, साथ ही स्मार्टफोन के साथ आसानी से कनेक्ट हो जाती है। आज मार्केट में कई तरह के वियरेबल ब्रांड है, लेकिन पिछले 2 सालों में जिस ब्रांड ने अपनी जबरदस्त ग्रोथ से सबको प्रभावित किया है, वो Fire-Boltt है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2015 में अर्नव किशोर ने अपनी बहन आयुषी किशोर के साथ Boltt की शुरुआत की। तब मार्केट बहुत ही छोटा और कुछ लोगों तक सीमित था और उस समय कस्टमर्स को अपनी ओर खींचना बहुत ही मुश्किल था। अर्नव ने देखा कि अफोर्डेबल प्राइज सेगमेंट में हाई क्वालिटी स्मार्टवॉच की कमी है और कस्टमर्स को अच्छे फीचर्स वाले वियरेबल किफायती दाम में चाहिए। फिर क्या था, Fire-Boltt ने ऐसे वियरेबल बनाए, जिनमें फिटनेस ट्रैकर और सेंसर्स आदि शामिल है।

    दो साल में भारतीय वियरेबल सेगमेंट में बना लीडर

    कुछ साल पहले वियरेबल का बाजार सामान्य था, लेकिन 2019 के बाद से Fire-Boltt ने जबरदस्त ग्रोथ दिखाई। लोगों ने महामारी के दौरान महसूस किया कि उनके लिए हेल्थ और फिटनेस बहुत ही जरूरी है। कुल मिलाकर कहें तो कस्टमर्स अपने स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी रखना चाहते थे। ऐसे में अच्छे फीचर्स वाले वियरेबल की संभावना मार्केट में विकसित हुई, जिसके बाद अलग-अलग ब्रांड्स ने लोगों की जरूरत को पूरा करने के लिए मार्केट में कदम रखा। यही वह समय था जब Fire-Boltt ने युवाओं में जबरदस्त पकड़ बनाई और दो साल में भारतीय वियरेबल सेगमेंट में लीडर बना।

    Fire-Boltt के लिए साल 2022 सबसे बेहतरीन साल

    Fire-Boltt के लिए साल 2022 अब तक का सबसे बेहतरीन साल रहा है। इस दौरान जबरदस्त वृद्धि देखी और लगातार दो तिमाहियों (Q1 और Q2 2022) में स्मार्टवॉच श्रेणी में नंबर 1 स्थान हासिल किया। शुरुआत में इसका मार्केट शेयर 0.3% था, जो बढ़कर आज 29% हो गया है। वैश्विक स्तर पर भी Fire-Boltt ब्रांड की स्थिति काफी मजबूत हुई है। क्वार्टर-2 2022 में वैश्विक स्मार्टवॉच मार्केट में 13% YoY की वृद्धि के साथ Apple, Samsung और Huawei जैसे स्थापित ब्रांडों के बाद Fire-Boltt को चौथा स्थान दिया गया। इसका फायदा यह हुआ कि क्वार्टर-2 2022 में भारत का स्मार्टवॉच मार्केट दूसरे स्थान पर आ गया।

    वित्तीय वर्ष 2023 तक रेवेन्यू पांच गुना बढ़कर 2400 करोड़ रुपए

    बात करें रेवेन्यू की तो कंपनी ने 2021 में 500 करोड़ रुपए कमाए, जबकि 2022 सितंबर तक 1200 करोड़ रुपए का रेवेन्यू आ चुका था और अनुमान लगाया जा रहा है कि वित्तीय वर्ष 2023 तक यह पांच गुना बढ़कर 2400 करोड़ रुपए पहुंच जाएगा। हाल के काउंटरपॉइंट रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, Fire-Boltt क्वार्टर-3 2022 में 400% YoY वृद्धि के साथ कैटेगरी में सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड है। वियरेबल की कैटेगरी में आज Fire-Boltt का मार्केट शेयर 30% है, जिसे निकट भविष्य में कंपनी ने 50% तक ले जाने का लक्ष्य बनाया है। इसको लेकर कंपनी तेजी से कैंपेन कर रही है और ब्रांड लॉयल्टी को बढ़ा रही है।

    अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के मार्केट में प्रवेश

    Fire-Boltt ऑनलाइन चैनल पर नंबर 1 ब्रांड है। इसके अलावा यह एकमात्र ऐसा ब्रांड है, जिसकी पूरे भारत में 750 से अधिक शहरों में 30,000+ आउटलेट्स पर ऑफलाइन उपस्थिति है, जिसमें Croma, Reliance और Vijay Sales सहित सभी नेशनल और रिजनल LFR के साथ-साथ पूरे भारत में 40+ वेयरहाउस शामिल हैं। अन्य ब्रांड ऑनलाइन और ऑफलाइन कारोबार के लिए 80:20 पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, लेकिन Fire-Boltt में 50% कारोबार ऑफलाइन से और 50% ऑनलाइन चैनलों से लाने की योजना है, और कंपनी अगले 12 से 18 महीनों में ऐसा करके दिखाएगी। कंपनी विदेशों में भी अपना विस्तार कर रही है। दुबई के बाद Fire-Boltt जल्द ही अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका में प्रवेश करने वाली है।

    Fire-Boltt के फाउंडर अर्नव किशोर का मानना है कि, "बतौर ब्रांड हमारा ध्यान केवल हार्डवेयर पर नहीं है, हम एक ऐसा बड़ा इकोसिस्टम तैयार करना चाहते हैं, जिसमें हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों हो और कस्टमर्स हमारे साथ लंबे समय के लिए जुड़े, हम उस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।" वियरेबल के क्षेत्र में लगातार ट्रेंड बदलता जा रहा है। आज सड़क पर पाव भाजी बेचने से लेकर एयर होस्टेस तक हर कोई स्मार्टवॉच पहन रहा है। इसे इस्तेमाल करने को लेकर कोई उम्र का बंधन नहीं है। 85 साल का व्यक्ति भी अपनी हेल्थ को ट्रैक करने के लिए स्मार्टवॉच पहन रहा है। ये स्मार्टवॉच को लेकर कस्टमर्स का लगाव है, जिनकी मांग को पूरा करने के लिए Fire-Boltt पूरी तरह से तैयार है, वो भी नई टेक्नोलॉजी और नए इनोवेशन के साथ।

    Note:- यह आर्टिकल ब्रांड डेस्क द्वारा लिखा गया है।

    लेखक- शक्ति सिंह