विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

FAU-G गेम ने लॉन्च से पहले बनाया रिकॉर्ड, केवल तीन दिनों में हुए 10 लाख से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन

By Renu YadavEdited By:
Published: Thu, 03 Dec 2020 02:52 PM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 07:00 AM (IST)

PUBG Mobile India को टक्कर देने के लिए हाल ही में FAU-G गेम की घोषणा की गई है। जो कि ...और पढ़ें

यह फोटो कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से ली गई है।
यह फोटो कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से ली गई है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। FAU-G मोबाइल गेम को हाल ही में प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध करा दिया गया है और यह यूजर्स के बीच काफी लोक​प्रिय भी हो रहा है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लाइव होने के केवल तीन दिनों के भीतर ही इस गेम को 10 लाख से ज्यादा से प्री-रजिस्टर कर चुके हैं। यह जानकारी इस गेम की डेवलपर कंपनी द्वारा ट्विटर अकाउंट पर शेयर की गई है। 

FAU-G मोबाइल गेम की डेवलपर कंपनी nCore Games ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए स्पष्ट किया है कि इस गेम को अभी तक 10 लाख से ज्यादा यूजर्स द्वारा प्री-रजिस्टर किया जा चुका है। साथ ही इस रिस्पॉन्स के लिए यूजर्स को धन्यवाद भी किया गया है। बता दें कि FAU-G गेम को ​तीन दिन पहले ही प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए लाइव किया गया है।  

FAU-G मोबाइल गेम गूगल प्ले स्टोर पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है। हालांकि, अभी इसकी लॉन्च डेट को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। इस गेम को PUBG Mobile India को टक्कर देने के लिए पेश किया गया है जिसे पिछले दिनों ही भारत में बैन किया गया है। उम्मीद है कि FAU-G यूजर्स को ग्राफिक्स और फीचर्स के मामले में निराश नहीं करेगा।

जैसा कि इस गेम के नाम से ही स्पष्ट है कि यह फौजियों पर आधारित गेम है और पूरा गेम भारतीय सैनिकों व कमांडो पर ही होगा। इस गेम में खतरनाक इलाकों में गश्त लगा रहे भारतीय सैनिकों का एक समूह होगा जिसे अपने और अपने क्षेत्र का दुश्मनों से बचाव करना है। इसमें समय-समय पर टास्क दिए जाएंगे। जिन्हें पूरा कर प्लेयर आगे बढ़ेंगे। हालांकि, अभी इस गेम के फीचर्स का पूरी तरह से खुलासा नहीं किया गया है। इसके लिए यूजर्स को लॉन्च होने का इंतजार करना होगा। उम्मीद है कि जल्द ही लॉन्च कर दिया जाएगा।