Move to Jagran APP

Easter Sunday 2020: गूगल ने कुछ इस तरह मनाया ईस्टर, 3D Bunny को किया एड

Google ने अपने होमपेज पर नीचे की तरफ एक छोटा कलरफुल अंडा बनाया है। इस अंडे पर क्लिक करने पर आपको Easter Sunday 2020 से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। फोटो साभार Google

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Sun, 12 Apr 2020 11:37 AM (IST)Updated: Sun, 12 Apr 2020 11:37 AM (IST)
Easter Sunday 2020: गूगल ने कुछ इस तरह मनाया ईस्टर, 3D Bunny को किया एड
Easter Sunday 2020: गूगल ने कुछ इस तरह मनाया ईस्टर, 3D Bunny को किया एड

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google हर वर्ष Easter Sunday 2020 के मौके पर कुछ खास करता है। लेकिन इस बार कंपनी ने Doodle नहीं बनाया है। बल्कि अपने होमपेज पर नीचे की तरफ एक छोटा कलरफुल अंडा बनाया है। जैसे ही आप इस अंडे पर क्लिक करेंगे तो आपको Easter Sunday 2020 से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। यहां बताया जाएगा कि ईसाई धर्म में क्रिसमस और ईस्टर की विशेष मान्यता है। आज ही दिन ईसा मसीह ने दोबारा जन्म लिया था।

loksabha election banner

जब आप इस अंडे पर क्लिक करेंगे तो आपको Google का एक बैनर दिखाई देगा। इसमें आपको एक बनी यानी खरगोश दिखाई देगा जिसने पिंक कलर का बो पहना होगा। साथ ही एक येलो चिकन और बेबी चिकन भी दिखेगा जो अभी-अभी अंडे में से निकला है। इस पेज पर आपको Easter से संबंधित खबरें और फोटोज मिलेंगे। साथ ही आप Easter क्या है और इसे क्यों मनाया जाता है, Easter को Easter क्यों कहते हैं, Easter का इतिहास क्या है और Easter को आसाना भाषा में क्या कहते हैं, इन सभी सवालों के जवाब मिल पाएंगे। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी 3D एनिमल कलेक्शन में बनी को भी एड कर दिया है। इसके लिए आपको Google पर जाकर Easter Bunny टाइप करना होगा। इसके बाद नीचे स्क्रॉल कर View in 3D पर टैप करना होगा।

फोटो साभार: JNM

Google ने 3D एनिमल कलेक्शन किया था पेश:

अगर आप एनिमल लवर्स हैं तो यह फीचर आपको बेहद पसंद आएगा। इसका नाम Google 3D है। खासतौर पर बच्चों के यह फीचर बेहद पसंद आएगा। अगर आप जानवरों को घर बैठे लाइव देखना चाहते हैं तो आप इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह घर बैठे बोरियत को दूर करने का बेहद ही रोचक तरीका है। Google 3D फीचर केवल मोबाइल फोन पर ही काम करता है। इस फीचर को कैसे इस्तेमाल करें इसके लिए क्लिक करें यहां


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.