विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dussehra Special Offer : 19 हजार रुपये की छूट पर खरीदें 108MP कैमरे वाला MI 10 5G स्मार्टफोन, कंपनी दे रही शानदार डिस्काउंट

By Saurabh VermaEdited By:
Published: Sun, 25 Oct 2020 02:57 PM (IST)

फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 108MP का प्राइमरी सेंसर 13MP का ...और पढ़ें

यह Mi 10 की ऑफिशियल फोटो है।
यह Mi 10 की ऑफिशियल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क.  Xiaomi ने 108MP कैमरा फोन Mi 10 5G को Dussehra Special Sale के लिए लिस्ट किया है। इस फोन की खरीद पर कंपनी की तरफ से 19,000 रुपये की अधिकतम छूट दी जा रही है। यह एक लिमिटेड पीरियड सेल है, जिसके तहत Xiaomi की तरफ से Mi 10 5G स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौका दिया जा रहा है। इस लिमिटेड पीरियड सेल का फायदा mi.com, Mi Home और अधिकृत रिटेल स्टोर से उठाया जा सकेगा। 

ऑफर 

Mi 10 5G स्मार्टफोन को 54,999 रुपये की बजाय 35,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस फोन को 44,999 रुपये के डिस्काउंट प्राइस पर लिस्ट किया गया है। वही Amazon India वेबसाइट पर ICICI बैंक कार्ड पर 8000 रुपये की छूट ऑफर की जा रही है। इसके अलावा फोन खरीद पर 1000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। वहीं Axis बैंक, Citi बैंक कार्ड से फोन खरीद पर 10% इस्टैंट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है, जबकि HDFC कार्ड से 10% डिस्काउंट केवल mi.com पर लागू होगा। 

Xiaomi Mi 10 5G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Xiaomi Mi 10 5G में 1,080 x 2,340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला 6.67 इंच का फुल एचडी+ 3डी कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सेम्पिंग रेट और डॉट डिस्प्ले मौजूद है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 865 चिपसेट पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 108MP का प्राइमरी सेंसर, 13MP का वाइड एंगल लेंस, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर मौजूद है। जबकि फ्रंट कैमरा 20MP का है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,780mAh की बैटरी दी गई है। जो कि 30W वायर्ड और 10W वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।