क्या फोन पर कवर लगाने से खराब हो जाता है नेटवर्क सिग्नल? ज्यादातर लोग रहते हैं कंफ्यूज!
स्मार्टफोन पर कवर लगाने से नेटवर्क सिग्नल प्रभावित होता है या नहीं, यह एक आम दुविधा है। सामान्यतः प्लास्टिक या ...और पढ़ें

क्या फोन पर कवर लगाने से खराब हो जाता है नेटवर्क सिग्नल? ज्यादातर लोग रहते हैं कंफ्यूज!

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन को सेफ रखने के लिए आज ज्यादातर लोग मोबाइल पर कवर लगा कर रखते हैं। मार्केट में प्लास्टिक, सिलिकॉन, लेदर और मेटल से बने कई अलग-अलग तरह के मोबाइल कवर मौजूद हैं। ये कवर फोन को गिरने पर सेफ्टी और स्क्रैच से बचाने में भी मदद करते हैं।
हालांकि कभी-कभी यूजर्स ऐसी शिकायत भी करते हैं कि फोन में कवर लगाने के बाद नेटवर्क सिग्नल खराब हो जाता है या कॉल करने में दिक्कत आने लगती है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वाकई मोबाइल का कवर मोबाइल नेटवर्क को प्रभावित करता है? चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
कवर नेटवर्क को करता है प्रभावित?
नॉर्मली फोन के ऊपर कवर लगाने से नेटवर्क सिग्नल पर कोई खास फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि फोन के एंटीना को इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि वो नॉर्मल कंडीशन में ठीक से काम कर सके। इसलिए फोन पर लगे प्लास्टिक, सिलिकॉन या रबर से बने कवर के यूज से नेटवर्क में कोई बड़ा फर्क आने की संभावना कम होती है। हालांकि कुछ स्पेशल कवर नेटवर्क रिसेप्शन को प्रभावित कर सकते हैं।
उदाहरण के लिए मेटल से बने कवर या ऐसे कवर जिनमें धातु की मोटी परत मिलती है, तो ये कवर रेडियो सिग्नल ब्लॉक कर सकते हैं। इसका असर मोबाइल की नेटवर्क से जुड़ने की कैपेसिटी पर पड़ सकता है। हालांकि, ये प्रभाव कवर के डिजाइन, मटेरियल और फोन में एंटीना की पोजीशन पर डिपेंड करता है।
नेटवर्क खराब होने की क्या वजह?
अगर मोबाइल में कवर लगाने के बाद नेटवर्क खराब लग रहा है, तो जरूरी नहीं कि इसकी वजह कवर ही हो। कभी-कभी कमजोर नेटवर्क की वजह मोबाइल टावर से दूरी, घर की मोटी दीवार, बेसमेंट में मौजूद होना या आसपास की इमारतें भी हो सकती हैं। इतना ही नहीं नेटवर्क पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से या मोबाइल के सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण भी कॉलिंग और इंटरनेट की स्पीड कम हो सकती है।
