विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

iPhone 18 Pro की सेल से पहले iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max पर डिस्काउंट, चेक करें ऑफर

Published: Mon, 14 Sep 2026 01:37 PM (IST)

एप्पल के नए iPhone 18 Pro लॉन्च के बाद, पुराने iPhone 17 Pro और Pro Max मॉडल क्रोमा पर भारी ...और पढ़ें

iPhone 18 Pro की सेल से पहले iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max पर डिस्काउंट, चेक करें ऑफर

iPhone 18 Pro की सेल से पहले iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max पर डिस्काउंट, चेक करें ऑफर


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल ने पिछले हफ्ते अपने नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max मॉडल को लॉन्च किया था। इस नए लॉन्च के बाद कंपनी ने पिछली जेनरेशन के iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को ऑफिशियल तौर पर तो बंद कर दिया है लेकिन कुछ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ये दोनों फोन अभी भी खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

पुराने मॉडल खरीदने वालों के लिए अब एक शानदार मौका है। दरअसल क्रोमा iPhone 17 Pro सीरीज पर ऐसे ऑफर्स दे रहा है, जिनके जरिए इन फोन्स को काफी कम प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकता है। चलिए इसके बारे में जानते हैं...

iPhone 17 Pro पर डिस्काउंट

क्रोमा के स्टोर ऑफर के तहत iPhone 17 Pro का 256GB मॉडल ऑफर्स के बाद सिर्फ ₹69,990 में खरीदा जा सकता है। जबकि फोन का 512GB वेरिएंट ऑफर्स के बाद ₹88,490 में खरीदा जा सकता है। हालांकि, ये कोई फ्लैट डिस्काउंट प्राइस नहीं है। इस कीमत का फायदा उठाने के लिए बैंक कैशबैक, पुराने iPhone का एक्सचेंज और एक्सचेंज बोनस तीनों को ऐड करना होगा।

ऑफर में बताया गया है कि चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर ₹4,000 तक का बैंक कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा iPhone 15 Pro को एक्सचेंज करने पर आपको ₹44,500 तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है और ₹12,000 का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।

iPhone 17 Pro Max भी सस्ता

साथ ही iPhone 17 Pro Max पर भी इसी तरह का ऑफर देखने को मिल रहा है। ऑफर्स के बाद फोन के 256GB मॉडल की प्रभावी कीमत ₹74,990 और 512GB मॉडल की कीमत ₹94,990 बताई जा रही है।

iPhone 15 Pro Max को एक्सचेंज करने पर ₹53,000 तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है। साथ ही ₹12,000 तक का एक्सचेंज बोनस और चुनिंदा कार्ड पर ₹4,000 बैंक कैशबैक मिल सकता है। ये ऑफर 15 सितंबर से शुरू होगा।

यह भी पढ़ें- Jio का 90 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी