लॉकडाउन के दौरान Paytm पर मिल रही है ई-पेपर की सुविधा, जानें कैसे करें इस्तेमाल
पेटीएम ने अपने यूजर्स के लिए ई-पेपर की सुविधा शुरू की है और लॉकडाउन के दौरान डिजिटल ऐप की मदद से न्यूज पेपर पढ़ सकते हैं (फोटो साभार Paytm)
नई दिल्ली, टेक डेस्क। कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते लोग अपने घरों में Paytm ने अपने यूजर्स की सुविधा के लिए बेहद ही खास सर्विस शुरू की है। डिजिटल पेमेंट सर्विस Paytm पर अब यूजर्स केवल पेमेंट, मनी ट्रांसफर और जरूरी सामानों की खरीददारी के अलावा ई-पेपर पर भी पढ़ सकेंगे। लॉकडाउन के इस संकट में कई जगहों पर पेपर नहीं पहुंच पा रहे हैं और ऐसे में ई-पेपर एक बेहद अच्छा तरीका है। ई-पेपर बिल्कुल साधारण पेपर की तरह ही होता है, बस इसे फोन या कंम्प्यूटर पर ओपन करके पढ़ा जा सकता है।
Paytm ने इस नए फीचर को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन Paytm ऐप में यह फीचर लिस्ट हो गया है। Paytm ओपन करते ही पेमेंट विकल्प के बाद दाईं ओर आपको ई-पेपर का लिंक नजर आएगा। इस लिंक पर क्लिक करते ही ओपन करते ही यहां आपको एक साथ कई सारे ई-पेपर मिलेंगे। इनमें अंग्रेजी और हिंदी दोनों न्यूज पेपर शामिल हैं। यूजर्स अपनी पसंद और सुविधानुसार पेपर का चयन कर उसे पढ़ सकते हैं।
फोटो साभार: Paytm
Paytm पर शुरू की गई ई-पेपर की लिस्ट में मुंबई, बंगलुरू, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद, पुणे, चंडीगढ़, नागपुर, लखनऊ और जयपुर समेत कई शहर शामिल हैं। यूजर्स इनमें से जिस शहर का पेपर पढ़ना चाहते हैं उसे ओपन करके आराम से पढ़ सकते हैं।
कोरोना वायरस के चलते देशव्यापी लॉकडाउन चल रहा है और इस संकट के समय में सरकार की कोशिश लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक करना है। लॉकडाउन इसके लिए एक बड़ा और उपयोगी कदम है। लॉकडाउन के कारण लोग घरों में बैठे हैं और कई जगहों पर रेड अलर्ट होने के कारण वहां केवल जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा है। ऐसे में Paytm द्वारा की गई ई-पेपर की पहल यूजर्स के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकती है। डिजिटल पेमेंट ऐप की मदद से आप पेमेंट करने के साथ कई अन्य जरूरी सर्विसेज का भी लाभ उठा सकते हैं।