विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cristiano Ronaldo: सब्सक्राइबर ही नहीं, इस मामले में भी तगड़ा रिकॉर्ड बना गए रोनाल्डो; क्या कोई तोड़ पाएगा?

Published: Fri, 23 Aug 2024 03:00 PM (IST)

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने तेजी से सब्सक्राइबर हासिल करने के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यूट्यूब के जिन प्ले ...और पढ़ें

रोनाल्डो के चैनल पर सिर्फ 90 मिनट में ही 1 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार हो गया।
रोनाल्डो के चैनल पर सिर्फ 90 मिनट में ही 1 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार हो गया।

HighLights

  1. क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 21 अगस्त को अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है।
  2. फुटबॉलर रोनाल्डो ने सब्सक्राइबर के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। 22 मिनट में सिल्वर, 90 मिनट में गोल्ड और 12 घंटे में डायमंड प्ले बटन, ये जलवा है क्रिस्टियानो रोनाल्डो का। जिस चीज का लंबे वक्त से रोनाल्डो फैन्स इंतजार कर रहे थे, वह आखिरकार पूरी हो चुकी है। रोनाल्डो के चाहने वालों की इच्छा थी कि वह यूट्यब पर आएं। अब रोनाल्डो ने यह काम कर दिया है। यूट्यूब पर आने के बाद से ही मानो उनके चैनल पर सब्सक्राइबर्स की बाढ़ सी आई हुई है। महज दो दिनों के भीतर ही UR.Cristiano चैनल पर खबर लिखे जाने तक 30.8 मिलियन सब्सक्राइबर्स हो गए हैं। 

क्रिस्टियानो ने तेजी से सब्सक्राइबर हासिल करने के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यूट्यूब के जिन प्ले बटन्स को पाने के लिए क्रिएटर्स सालों मेहनत करते हैं वह इन्हें सिर्फ एक दिन में ही मिल चुके हैं। ये एक रिकॉर्ड है। ऐसा अभी तक किसी क्रिएटर ने नहीं किया है। ऐसे में सवाल है कि आखिर यूट्यूब की तरफ से ये प्ले बटन कब और कितने सब्सक्राइबर होने पर दिए जाते हैं।

तेजी से बढ़े रोनाल्डो के सब्सक्राइबर्स

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की दीवानगी इंस्टाग्राम पर कैसी है, हर कोई जानता है, लेकिन फैन्स इंतजार कर रहे थे कि रोनाल्डो खुद का यूट्यूब चैनल भी लॉन्च करें। फैन्स की ये इच्छा 21 अगस्त को पूरी हुई। जब इन्होंने UR.Cristiano नाम से अपना चैनल लॉन्च किया। इनके चैनल पर सिर्फ 90 मिनट में ही 1 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार हो गया। इतना ही नहीं महज 6 घंटे में इन्हें गोल्डन प्ले बटन भी मिल गया और 12 घंटे खत्म होते-होते इनका चैनल डायमंड प्ले बटन के क्राइटेरिया को भी पूरा कर चुका था।

यूट्यूब कब देता है प्ले बटन?

सिल्वर प्ले बटन- यूट्यूब पर जिन क्रिएटर्स के 1 लाख सब्सक्राइबर्स हैं वह इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

गोल्डन प्ले बटन- प्राप्त करने का क्राइटेरिया 1 मिलियन यानी 10 लाख है।

डायमंड प्ले बटन- 10 मिलियन सब्सक्राइबर डायमंड प्ले बटन के लिए चाहिए होते हैं।

कस्टम क्रिएटर अवार्ड- यूट्यूब का यह प्ले बटन खास है। यह उन्हें दिया जाता है जिनके चैनल पर 50 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। 5-Minute Crafts और Justin Bieber वे चैनल हैं जिनके पास ये बटन हैं।

रेड डायमंड प्ले बटन- 100 मिलियन सब्सक्राइबर पूरा होने पर दिया जाता है। ऐसा करने वाले अभी कुछ ही चैनल हैं, जैसे Pewdiepie, T-Series, Mr Beast और T-Series।

इंस्टा,एक्स और फेसबुक पर भी जलवा

रोनाल्डो की दीवानगी यूट्यूब पर अब दिखी है। उससे पहले ये बाकी सोशल प्लेटफॉर्म पर छाए हुए थे। इनके एक्स पर 112.5 मिलियन (11.25 करोड़) फॉलोअर्स हैं। फेसबुक पर 170 मिलियन (17 करोड़ ) और इंस्टाग्राम पर 636 मिलियन (63.6 करोड़) फॉलोअर्स हैं।