विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Covishield Vaccine Side Effects: भूल गए हैं कौन सी लगी थी वैक्सीन तो ऐसे मिनटों में करें पता, बड़ा आसान है तरीका

Published: Tue, 30 Apr 2024 07:19 PM (IST)

अगर आप भूल गए हैं कि कोविड के दौरान आपने कौन सी वैक्सीन लगवाई थी तो आपको टेंशन लेने की ...और पढ़ें

कौन सी लगी थी वैक्सीन ऐसे करें पता
कौन सी लगी थी वैक्सीन ऐसे करें पता

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। कोविड के दौरान कोविशील्ड वैक्सीन (Covishield Vaccine) लगाई थी, लेकिन अब इसको लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जिस कंपनी के फॉर्मूले पर इस वैक्सीन को सीरम इंस्टीट्यूट के द्वारा बनाया गया था, उसने हाईकोर्ट में स्वीकारा है कि उसके द्वारा बनाई गई कोविशील्ड वैक्सीन ने लोगों को साइड इफेक्ट पहुंचाए।

कोविड के दौरान आपने कौन सी वैक्सीन लगवाई थी, अगर आपको यह याद नहीं है तो इसका एक आसान सा तरीका है, जिसे फॉलो करके आप पता कर सकते हैं कि आपने कौन सी वैक्सीन लगवाई थी।

ऐसे पता करें कौन सी लगी थी वैक्सीन 

कोविड के दौरान कौन सी वैक्सीन आपने लगवाई थी, इसके बारे में पता करने के लिए आपको कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे। इस तरीके से आप वैक्सीन और सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर पाएंगे।

स्टेप 1- सबसे पहले https://www.cowin.gov.in/ पर जाना है।

स्टेप 2- यहां राइट साइड में रजिस्टर एंड साइनअप पर क्लिक करना है।

स्टेप 3- इसके बाद मोबाइल नंबर फिल करना है, जो उस समय इस्तेमाल किया गया था।

स्टेप 4- अब गेट ओटीपी पर क्लिक करें।

स्टेप 5- यहां आपके सामने डिटेल आ जाएगी कि आपने कौन सी वैक्सीन लगवाई थी। यहां से आप वैक्सीन सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर पाएंगे।

क्या है मामला 

वैक्सीन के लिए फॉर्मूला देने वाली कंपनी एस्ट्राजेनेका पर आरोप है कि उसकी वैक्सीन के कारण लोगों को मौतें हुई। इस मामले में कंपनी पर ब्रिटेन में मुकदमा चल रहा है। आक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैश्विक स्तर पर कोविशील्ड और वैक्सजेवरिया ब्रांड से कोरोनारोधी वैक्सीन बनाती है। बता दें भारत में कॉविशील्ड सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा बनाया गया था।

ये भी पढ़ें- Smartphone Under 20000: 20 हजार रुपये के बजट में आने वाले स्मार्टफोन, मिलती है बड़ी बैटरी और पावरफुल रैम