अमेरिका ने Tiktok और Wechat के इस्तेमाल पर लगाया प्रतिबंध
Tiktok and WeChat Ban अमेरिका की तरफ से कहा गया है कि चीनी स्वामित्व वाले यह ऐप हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा कर रहे हैं जो पूरी तरह से अस्वीकार है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क. अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने शुक्रवार को चीनी ऐप Tiktok और WeChat के वित्तीय लेनदेन को प्रतिबंधित करने का आदेश जारी कर दिया है। अमेरिका की तरफ से कहा गया है कि चीनी स्वामित्व वाले यह ऐप हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा कर रहे हैं, जो पूरी तरह से अस्वीकार है। अमेरिकी आदेश के बाद रविवार से Tiktok और WeChat को ऐप स्टोर से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
अमेरिका में WeChat का है बड़ा यूजर बेस
इसके बाद अमेरिकी यूजर्स WeChat के जरिए कोई भी वित्तीय लेनदेन नही कर पाएंगे। बता दें कि अमेरिका में बड़े पैमाने पर वित्तीय लेनदेन करने के लिए WeChat का इस्तेमाल किया जाता है। अमेरिकी वाणिज्य सचिव Wilbur Ross ने शु्क्रवार को एक अमेरिकी बिजनेस न्यूज को बताया कि आगामी सोमवार रात से इन ऐप का इस्तेमाल अमेरिकी नागारिक नही कर पाएंगे। रोस के मुताबिक चीन गलत तरीके से अमेरिकी नागरिकों के पर्सनल डाटा को इक्ट्ठा कर रहा था, जिसका मुकाबला करने के लिए अमेरिका की तरफ से इस तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं।
ट्रंप प्रशासन ने जारी किया था एक्जीक्यूटिव आर्डर
WeChat और Tiktok के वित्तीय प्रतिबंध का आदेश ऐसे वक्त में आया है, जब Tiktok की ओनर कंपनी ByteDance की तरफ से Oracle के साथ पार्टनरशिप को लेकर बातचीत का चल रही थी। ट्रंप प्रशासन की तरफ से इससे पहले के एक एक्जीक्यूटिव आर्डर जारी किया गया था, जिसमें Bytedance को अमेरिका में मौजूद कंपनी की सारी संपत्ति को बेचने का निर्देश दिया गया था।
Bytedacne के पास 10 करोड़ अमेरिकी नागरिकों का डाटा मौजूद
सरकार की तरफ से पहले कहा गया था कि इन ऐप को मैसेजिंग के लिए डाउनलोड किया जा सकेगा और मैसेजिंग के तौर पर इन ऐप्स का इस्तेमाल प्रतिबंध के दायरे में नही आएगा। साथ ही इन ऐप्स के यूजर्स पर कोई पेनल्टी नही लगाई जाएगी। लेकिन कुछ सिक्योरिटी एक्सपर्ट ने चिंता जाहिर करते हुए कहा था कि चीनी शार्ट वीडियो मेकिंग ऐप Tiktik की ओनर कंपनी ByteDance के पास करीब 10 करोड़ अमेरिकी यूजर्स की जानकारी है, जो कि सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक साबित हो सकती है।