ColorOS 7 आज भारत में होगा लॉन्च, नए साउंड इफेक्ट्स समेत ये होंगे खास फीचर्स
ColorOS 7 की लॉन्चिंग से पहले हम आपको इस अपडेट के साथ आने वाले कुछ मुख्य और खास फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं
नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OPPO ने कुछ दिन पहले चीनी मार्केट में अपनी कस्टम एंड्रॉइड स्कीन ColorOS का लेटेस्ट वर्जन लॉन्च किया था। अब इस वर्जन यानी ColorOS 7 को आज भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ की नए फीचर्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे। हाल ही में कंपनी ने ColorOS 7 का रोडमैप जारी किया है। इससे यह पता चल रहा है कि किस फोन को कब तक यह अपडेट रोलआउट किया जाएगा। इसकी लॉन्चिंग से पहले हम आपको इस अपडेट के साथ आने वाले कुछ मुख्य और खास फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं।
ColorOS 7 की डिटेल्स: सबसे पहले आपको यह बता दें कि यह वर्जन एंड्रॉइड 10 पर आधारित होगा। इसमें नया और बेहतर डिजाइन, नए साउंड इफेक्ट्स नए वॉलपेपर्स, पहले से बेहतर रैम मैनेजमेंट, बेहतर परफॉर्मेंस, OPPO Breeno AI वॉयस अस्सिटेंट, Soloop वीडियो एडिटर जैसे फीचर्स उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही नया आइकन पैक भी दिया जाएगा जिसे यूजर्स अपने मुताबिक कभी-भी कस्टमाइज कर सकते हैं। यही नहीं, नाइट मोड, पोट्रेट मोड 2.0 जैसे कैमरा फीचर्स भी एड किए जाएंगे।
1. नया UI डिजाइन: यह यूजर एक्सपीरियंस को बढ़ाएगा। इसमें पहले से बेहतर कलर स्कीम उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही फोन में मौजूद ऐप आइकन्स की शेप्स और साइज बदला जा सकेगा। इस अपडेट के साथ Art+ का नया सेट भी पेश किया जाएगा जिसमें आर्टिस्ट वॉलपेपर मौजूद होंगे।
2. नए साउंड इफेक्ट्स: ColorOS 7 के तहत डिवाइस के लिए नए साउंड इफेक्ट्स दिए जाएंगे। इसके लिए कंपनी ने साउंड कंपनी Episound से साझेदारी की है।
3. बेहतर रैम मैनेजमेंट: कंपनी ने दावा किया है कि इस अपडेट के साथ नया रैम मैनेजमेंट सिस्टम दिया जाएगा जो किसी भी ऐप को स्टार्ट करने के समय को 40 फीसद कम देगा। साथ ही 30 फीसद सिस्टम रिसोर्स एफिशियंसी भी बढ़ाएगा।
4. Oppo Breeno AI वॉयस अस्सिटेंट: ColorOS 7 में कंपनी ने अपना वॉयस अस्सिटेंट Breeno भी उपलब्ध कराया है। यह यूजर्स को इनकमिंग मैसेज के आधार पर टेक्सट सजेशन्स उपलब्ध कराएगा। इसमें ड्राइविंग मोड, स्लीप मोड, ऑटोमैटिक कमांड समेत कई फीचर्स दिए जाएंगे।
5. नए कैमरा फीचर्स: इसमें कई नए फीचर्स भी एड किए जाएंगे। इसमें पोट्रेट मोड 2.0, सुपर-फोकस मोड और नाइट मोड जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।