Move to Jagran APP

Chandrayaan 2 ने पृथ्वी और चांद की भेजी कुछ और शानदार तस्वीरें, देखें यहां

Chandrayaan 2 ISRO का दूसरा मून मिशन थोड़े-थोड़े समय में नए-नए सरप्राइज और घटनाक्रम लेकर आ रहा है। अब चंद्रयान 2 ने स्पेस से चांद और पृथ्वी दोनों की कुछ बेहद शानदार पिक्चर्स ली हैं

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Fri, 23 Aug 2019 03:35 PM (IST)Updated: Fri, 23 Aug 2019 06:16 PM (IST)
Chandrayaan 2 ने पृथ्वी और चांद की भेजी कुछ और शानदार तस्वीरें, देखें यहां
Chandrayaan 2 ने पृथ्वी और चांद की भेजी कुछ और शानदार तस्वीरें, देखें यहां

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Chandrayaan 2: ISRO का दूसरा मून मिशन थोड़े-थोड़े समय में नए-नए सरप्राइज और घटनाक्रम लेकर आ रहा है। चंद्रयान 2 चांद के साऊथ पोल की ओर बढ़ रहा है। ISRO समय-समय पर इससे जुड़ी अपडेट्स लोगों के साथ साझा कर रहा है। स्पेस में चंद्रयान 2 की प्रगति को ISRO लोगों तक पंहुचा रहा है। भारत के इस मिशन के बारे में अधिक से अधिक जानने के लिए लोग भी उत्सुक हैं। अब चंद्रयान 2 ने स्पेस से चांद और पृथ्वी, दोनों की कुछ बेहद शानदार पिक्चर्स ली हैं। चंद्रयान 2 ने अगस्त के पहले हफ्ते में पृथ्वी की पहली पिक्चर्स भेजी थीं।  

loksabha election banner

ISRO ने कई ट्वीट्स में 3 अगस्त 2019 को चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर LI4 कैमरा से ली गई पृथ्वी की पिक्चर्स को शेयर किया है। इन पिक्चर्स में पृथ्वी को अलग-अलग रंगों में देखा जा सकता है।

ISRO ने जुलाई में कहा था की चंद्रयान 2 स्पेसक्राफ्ट अच्छी हेल्थ में है और सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। 22 अगस्त को ISRO ने ट्विटर पर घोषणा की थी की चंद्रयान 2 ने 2000km की हाइट से चांद की इमेज ली है। उस समय चंद्रयान 2 सैटेलाइट के आस-पास चक्कर लगा रहा था और लूनर सरफेस पर रोवर को लैंड करने की तैयारी में था।

ISRO ने बताया की इस इमेज को 21 अगस्त को 2650km की हाइट से लिया गया है। फोटो में ISRO ने दो जरूरी लूनर लैंडमार्क्स अपोलो क्रेटर और मेर ओरिएंटल बेसिन (Apollo crater and the Mare Orientale basin) हाइलाइट किए हैं।

ISRO ने चांद के साऊथ पोल रीजन में स्पेसक्राफ्ट की लैंडिंग का लक्ष्य रखा है, जहां अभी तक कोई देश नहीं पंहुचा है। देश के इस लो-कॉस्ट प्रोग्राम पर पूरे देश की नजरें हैं। आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा से 22 जुलाई को थ्री स्टेज रॉकेट GSLV-MkIII-M1 स्पेसक्राफ्ट में लॉन्च किया गया था। चंद्रयान 2 का अगला जरूरी पड़ाव सितम्बर 7 को है। इस दिन विक्रम लैंडर चांद के साऊथ पोल पर लैंड करेगा। अगर यह हुआ, तो भारत दुनिया में ऐसा पहला देश होगा, जो लूनर साऊथ पोल के पास सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.