Move to Jagran APP

CES 2020: Google Assistant बन जाएगा और स्मार्ट, जल्द जोड़े जाएंगे ये फीचर्स

Google Assistant के इन टूल्स की मदद से यूजर्स की लाइफ को आसान बनाने के लिए कंपनी ने काफी मेहनत की है। साथ ही ये टूल्स काफी स्मार्ट भी हैं

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Thu, 09 Jan 2020 12:44 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2020 12:53 PM (IST)
CES 2020: Google Assistant बन जाएगा और स्मार्ट, जल्द जोड़े जाएंगे ये फीचर्स
CES 2020: Google Assistant बन जाएगा और स्मार्ट, जल्द जोड़े जाएंगे ये फीचर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। कन्ज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (CES) 2020 में Google ने अपने नए प्रोडक्ट और सर्विसेज शोकेज की है। इस इवेंट में Google ने एक बूथ भी लिया हुआ है जिसमें वो अपने प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का शोकेस कर रहा है। कंपनी अपने यूजर्स को गूगल होम और गूगल अस्सिटेंट से संबंधित बेहतर एक्सपीरियंस देना चाहती है। इसके लिए कंपनी ने गूगल अस्सिटेंट में कुछ नए टूल्स शामिल किए हैं।

loksabha election banner

गूगल अस्सिटेंट के नए टूल्स: इन टूल्स की मदद से यूजर्स की लाइफ को आसान बनाने के लिए कंपनी ने काफी मेहनत की है। साथ ही ये टूल्स काफी स्मार्ट भी हैं।

Read Longer Article Aloud: कंपनी ने गूगल अस्सिटेंट में यह फीचर एड किया है। इसके तहत आपको गूगल अस्सिटेंट को Hey Google read this page का कमांड देनी होगी। इसके बाद गूगल आपको यह पेज पढ़कर बताएगा। सबसे खास बात यह कि गूगल खुद ब खुद पेज स्क्रॉल भी करेगा। यहां यूजर को यह जानकारी भी मिलेगी की वो किस पैरा या किस लाइन पर हैं। इन्हें 42 भाषाओं में ट्रांसलेट भी किया जा सकेगा। एंड्रॉइड डिवाइस में Read It के नाम से यह फीचर उपलब्ध कराया जाएगा।

गूगल डिवाइस असिस्टेंट ऐप से हो जाएगी लिंक: यूजर्स को उनकी गूगल डिवाइस, अस्सिटेंट से लिंक करने की सुविधा दी जाएगी। ये डिवाइस वो भी हो सकती हैं जो गूगल ने नहीं बनाई हैं। इसके जरिए यूजर्स अपने घर में मौजूद नॉन-गूगल स्मार्ट प्रोडक्ट को गूगल असिस्टेंट से ऑपरेट कर पाएंगे। डिवाइस कनेक्ट करने पर आपके पास एक नोटिफिकेशन भी आ जाएगी कि आप डिवाइस को गूगल असिस्टेंट में ऑटोमैटिकली ऐड कर सकते हैं।

Schedule Actions: इस फीचर के जरिए आप अपने घर में मौजूद माइक्रोवेव, स्मार्ट टीवी, रोबॉट वैक्यूम क्लीनर जैसी स्मार्ट डिवाइसेज को ऑन/ऑफ करने का टाइम स्केड्यूल कर पाएंगे। इसके लिए आपको Hey Google turn off the tv at 10 pm कमांड देना होगा।

प्राइवेसी कंट्रोल के लिए मिलेंगे दो विकल्प: पहला यह कि अगर आपने गूगल अस्सिटेंट को गलती से ऑन कर दिया है तो आप hey google that wasn't for you कह सकते हैं। इससे यह बंद हो जाएगा। वहीं दूसरा, आप गूगल से पूछ सकते हैं कि Hey Google are you saving my audio data. इसके बाद आपको गूगल प्राइवेसी कंट्रोल की जानकारी देगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.