विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Canva का पहला इन-हाउस AI इमेज जनरेशन मॉडल Craft हुआ लॉन्च, जनरेट होंगी 2K रेजोल्यूशन वाली इमेज

Published: Sat, 24 Oct 2026 05:38 PM (GMT+05:30)

पॉपुलर डिजाइनिंग प्लेटफॉर्म Canva ने अपना पहला इन-हाउस AI इमेज जनरेशन मॉडल Craft आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

Canva ने लॉन्च किया पहला इन-हाउस इमेज जनरेशन AI मॉडल।

Canva ने लॉन्च किया पहला इन-हाउस इमेज जनरेशन AI मॉडल। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Canva ने अपनी इन-हाउस रिसर्च टीम 'Canva Research' द्वारा डेवलप किया गया पहला AI इमेज जनरेशन मॉडल Craft लॉन्च कर दिया है। ये नया मॉडल अब दुनिया भर के Canva यूजर्स के लिए उपलब्ध है और डेवलपर्स भी पब्लिक API के जरिए इसे अपने टूल्स में इंटीग्रेट कर सकते हैं। Craft 2K रेजोल्यूशन तक की हाई-क्वालिटी इमेजेस जनरेट कर सकता है, 30 से ज्यादा आस्पेक्ट रेशियो में काम करता है और इमेज के अंदर 55 भाषाओं में सटीक टेक्स्ट लिख सकता है। Canva का कहना है कि AI-जनरेटेड डिजाइन्स की तुलना करने वाले प्लेटफॉर्म DesignArena पर Craft को ओवरऑल चौथा रैंक मिला है, जबकि 'पीपल एंड पोर्ट्रेट्स' और 'लैंडस्केप्स एंड नेचर' जैसी दो अहम कैटेगरीज में इसने पहली रैंक हासिल की है।

Canva Craft के फीचर्स और कैपेबिलिटीज

Canva के मुताबिक, DesignArena पर 87 अलग-अलग AI मॉडल्स के बीच Craft ने 'पीपल एंड पोर्ट्रेट्स' कैटेगरी में पहला पोजिशन हासिल किया है। वहीं 'लैंडस्केप्स एंड नेचर' कैटेगरी में 85 मॉडल्स के मुकाबले ये पहले नंबर पर रहा है। इसके अलावा 'एब्स्ट्रैक्ट एंड पैटर्न्स' में इसे दूसरा और 'प्रोडक्ट्स' कैटेगरी में चौथा पोजिशन मिला है। इन नतीजों के आधार पर Canva का दावा है कि उसकी रिसर्च टीम अब इमेज जनरेशन के मामले में दुनिया की दूसरी सबसे एडवांस्ड AI लैब बन चुकी है।

Craft फोटो जनरेट करने के लिए टू-स्टेज प्रोसेस का इस्तेमाल करता है। सबसे पहले ये यूजर के प्रॉम्प्ट के आधार पर कंपोजिशन प्लान करता है। यानी कौन सा ऑब्जेक्ट या टेक्स्ट किस जगह पर सही दिखेगा। इसके बाद एक दूसरा मॉडल उस इमेज को 2K रेजोल्यूशन तक फाइनल रेंडर करता है। यूजर्स 30 से ज्यादा आस्पेक्ट रेशियो में से चुन सकते हैं या अपनी मर्जी से कस्टम साइज भी सेट कर सकते हैं। ये तरीका इमेज में टेक्स्ट लिखने और मुश्किल डिजाइन्स में ऑब्जेक्ट्स को सही जगह बैठाने में मदद करता है।

इस मॉडल को Canva की कंटेंट लाइब्रेरी के लाखों टेम्पलेट्स पर ट्रेन किया गया है, जिनमें पोस्टर्स, प्रेजेंटेशन्स, सोशल मीडिया पोस्ट्स, इन्फोग्राफिक्स और मेन्यू कार्ड्स शामिल हैं। इसी ट्रेनिंग की वजह से Craft इमेज बनाने के साथ-साथ लेआउट्स और टाइपोग्राफी को भी बखूबी संभाल लेता है। ये Canva के Magic Layers फीचर के साथ भी काम करता है, जो AI से बनी इमेज को अलग-अलग एडिटेबल डिजाइन एलिमेंट्स में बदल देता है। कंपनी भविष्य के अपडेट्स में और ज्यादा एडवांस्ड एडिटिंग और रेफरेंस-इमेज फीचर्स जोड़ने की तैयारी कर रही है।

कंटेंट वैरायटी की बात करें तो Craft मार्केटिंग मटेरियल और प्रेजेंटेशन विजुअल्स से लेकर लाइफस्टाइल फोटोग्राफी, पोर्ट्रेट्स, इलस्ट्रेशन्स, डिजिटल आर्ट, लैंडस्केप्स और आर्किटेक्चरल इमेजेस आसानी से तैयार कर सकता है। यूजर्स किसी भी भाषा में प्रॉम्प्ट लिख सकते हैं, जबकि ये मॉडल इमेज के अंदर 55 भाषाओं में टेक्स्ट लिखने में कैपेबल है।

Canva ने मॉडल डिस्टिलेशन और एक कस्टम इनफरेंस इंजन के जरिए Craft के इमेज जनरेशन टाइम को भी काफी कम कर दिया है। कंपनी इसके दो नए फास्ट वर्जन्स- Craft-fast और Craft-ultrafast भी तैयार कर रही है जो और भी कम समय और कम लागत में इमेज जनरेट करेंगे।

Canva Craft की उपलब्धता

रेगुलर Canva यूजर्स Dream Lab के जरिए Craft का इस्तेमाल कर सकते हैं, जबकि डेवलपर्स पब्लिक API का रुख कर सकते हैं। Canva जल्द ही Craft को अपने MCP प्लेटफॉर्म पर भी लाएगा, जिससे AI असिस्टेंट्स बड़े ऑटोमेटेड टास्क्स के हिस्से के तौर पर सीधे डिजाइन्स के लिए फोटो तैयार कर सकेंगे।

सेफ्टी के लिहाज से Craft को Canva Shield से लैस किया गया है, जो कंपनी का AI सेफ्टी सिस्टम है। इसमें कंटेंट मॉडरेशन, प्राइवेसी एंड सेफ्टी कंट्रोल्स और हार्मफुल या मीसलिडिंग कंटेंट को रिपोर्ट करने के टूल्स शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: सेकंडरी सिम चालू रखने का सबसे सस्ता जुगाड़! BSNL और Jio के इन दो प्लान्स में बड़ा मुकाबला