BSNL लॉन्ग-टर्म ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ दे रहा 4 महीने तक की फ्री सर्विस, जानें कैसे उठाएं लाभ
BSNL Bonanza का यह ऑफर नए और मौजूदा दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है। कंपनी इस सर्विस से नए यूजर्स को भी अपनी तरफ आकर्षित करना चाहती है। फोटो साभार BSNL
नई दिल्ली, टेक डेस्क। सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने अपने यूजर्स को एक तोहफा दिया है। कंपनी अपने लॉन्ग-टर्म प्लान्स पर 4 महीने तक की फ्री सर्विस उपलब्ध करा रही है। या फिर ऐसे भी कहा जा सकता है कि वो यूजर्स से 4 महीने तक की सर्विस का कोई चार्ज नहीं लेगी। देखा जाए तो लॉकडाउन के समय जब लोग डाटा का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं ऐसे में BSNL की यह सर्विस यूजर्स को बेहद पसंद आ सकती है। यह ऑफर नए और मौजूदा दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इस फ्री सर्विस का नाम BSNL Bonanza है। कंपनी इस सर्विस से नए यूजर्स को भी अपनी तरफ आकर्षित करना चाहती है।
BSNL Bonanza ऑफर की डिटेल्स: कंपनी यह ऑफर अपने सभी लॉन्ग-टर्म प्लान्स पर उपलब्ध करा रही है। यह ऑफर लैंडलाइन, डीएसएल, भारत फाइबर, BB ओवर वाई-फाई ब्रॉडबैंड यूजर्स को सभी सर्क्लस में दिया जा रहा है। अगर ग्राहक उपरोक्त सर्विसेज के लॉन्ग-टर्म प्लान्स का चुनाव करते हैं तो उन्हें 4 महीने तक की फ्री सर्विस उपलब्ध कराई जाएगी। 12 महीने वाला प्लान लेने पर यूजर्स को 1 महीने की फ्री सर्विस मिलेगी। इस प्लान की कुल वैधता 13 महीने की हो जाएगी।
वहीं, 24 महीने वाला प्लान लेने पर यूजर्स को 3 महीने की फ्री सर्विस मिलेगी। इस प्लान की कुल वैधता 27 महीने की हो जाएगी। इसके अलावा 36 महीने वाला प्लान लेने पर यूजर्स को 4 महीने की फ्री सर्विस मिलेगी। इस प्लान की कुल वैधता 40 महीने की हो जाएगी।
BSNL Bonanza ऑफर का इस तरह उठाएं लाभ: अगर आप BSNL का नया कनेक्शन खरीदना चाहते हैं तो आपको 18003451500 (टोल-फ्री) नंबर पर कॉल करना होगा। साथ ही जब आप अपने लिए प्लान्स का चुनाव करें तो वार्षिक, द्विवार्षिक या त्रिवार्षिक प्लान्स को ही सेलेक्ट करें। वहीं, यूजर्स कंपनी के कस्टमर पोर्टल पर जाकर भी नए कनेक्शन की रिकवेस्ट कर सकते हैं। मौजूदा यूजर्स को अपना सब्सक्रिप्शन रिन्यू करना होगा। यह वो खुद भी कर सकते हैं और ऐप या वेबसाइट से भी कर सकते हैं। इससे यूजर्स को 4 महीने तक की फ्री सर्विस मिल जाएगी।