विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिन में कम पड़े डाटा तो रात भर अनलिमिटेड नेट का ले सकते हैं मजा, BSNL का ये पॉपुलर प्लान आएगा काम

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Mon, 03 Apr 2023 04:37 PM (GMT+05:30)

अगर आप बीएसएनएल (Bharat Sanchar Nigam Limited) के प्रीपेड ग्राहक हैं तो यह जानकारी आपके काम की हो सकती है। ...और पढ़ें

BSNL Prepaid Recharge Plan, Pic Courtesy- Jagran FILE
BSNL Prepaid Recharge Plan, Pic Courtesy- Jagran FILE

 नई दिल्ली, टेक डेस्क। अगर आप इंटरनेट के इस्तेमाल के लिए लिमिट बैरियर को हटाना चाहते हैं तो आपके लिए एक शानदार प्रीपेड रिचार्ज प्लान की जानकारी लेकर आए हैं। हालांकि, प्रीपेड रिचार्ज प्लान की यह जानकारी बीएसएनएल के यूजर्स के लिए लाई गई है। बीएसएनएल अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए कई शानदार रिचार्ज प्लान पेश करता है। कंपनी अलग-अलग ग्राहकों की जरूरत का ध्यान रखते हुए रिचार्ज प्लान पेश करती है।

बीएसएनएल का पॉपुलर रिचार्ज प्लान

बीएसएनएल (Bharat Sanchar Nigam Limited) अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक शानदार प्लान लंबी वैलिडिटी के साथ पेश करता है। बीएसएनएल अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 84 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड नेट वाला प्लान पेश करता है।

दिन भर में 3जीबी डाटा का कर सकते इस्तेमाल

दरअसल हम यहां कंपनी के 599 रुपये की कीमत में आने वाले पॉपुलर प्रीपेड रिचार्ज प्लान की बात कर रहे हैं। इस प्लान में कंपनी अनलिमिटेड फ्री वॉइस कॉलिंग (होम और नेशनल रोमिंग) का फायदा देती है।

दिल्ली और मुंबई के एमटीएनएल रोमिंग एरिया में भी कॉलिंग का लाभ मिलता है। डाटा लिमिट की बात करें तो कंपनी यूजर्स को 3जीबी डेटा पर डे के हिसाब से ऑफर करती है।

डेली के 100 फ्री एसएमएस का भी फायदा

इसके अलावा, 100 फ्री एसएमएस पर डे के हिसाब से दिए जाते हैं। रिचार्ज प्लान में यूजर को एक्स्ट्रा बेनेफिट भी ऑफर किए जाते हैं। कंपनी Zing+PRBT + Astrotell और GameOn services by M/s Ubarri Marketing Private Limited जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाती है।

रात भर लें अनलिमिटेड नेट का मजा

अगर आप नाइट शिफ्ट में काम करते हैं या रात को देर तक जगते हैं तो यह प्लान आपके लिए एक और बेनेफिट के साथ आता है। कंपनी यूजर को डेली डाटा लिमिट खत्म करने के बाद रात भर अनलिमिटेड डाटा देने का भी वादा करती है।

यूजर रात 12 बजे से सुबह के 5 बजे तक अनलिमिटेड डाटा एक्सेस कर सकता है। मालूम हो कि कंपनी वर्तमान में अपने यूजर्स को 2G, 3G और 4G इंटरनेट सर्विस उपलब्ध करवाती है।