क्या फोन पर टुटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास यूज करना चाहिए या नहीं? जान लें कितना हो सकता है नुकसान
टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास फोन की स्क्रीन सुरक्षा को कम करता है और चोट का कारण बन सकता है। यह ...और पढ़ें

क्या फोन पर टुटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास यूज करना चाहिए या नहीं? जान लें कितना हो सकता है नुकसान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोबाइल की स्क्रीन को स्क्रैच और टूटने से बचाने के लिए आज ज्यादातर लोग फोन पर टेम्पर्ड ग्लास का यूज करते हैं लेकिन कभी-कभी फोन गिरने या किसी चीज से टकराने की वजह से टेम्पर्ड ग्लास में दरार या टूट जाता है। इसके बावजूद भी कई लोग इसे तुरंत चेंज करवाने के बजाय लंबे वक्त तक यूज करते रहते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो सावधान हो जाएं।
टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास न सिर्फ फोन की स्क्रीन की सुरक्षा को प्रभावित करता है बल्कि इसके साथ-साथ आपके लिए भी परेशानी का कारण बन सकता है। चलिए जानते हैं कैसे...
स्क्रीन की सुरक्षा हो सकती है कम
टेम्पर्ड ग्लास का मुख्य काम मोबाइल की डिस्प्ले को स्क्रैच और हल्के झटकों से बचाना है। जब ग्लास में दरार आ जाती है, तो इसकी मजबूती कम हो जाती है। ऐसी कंडीशन में फोन दोबारा गिरने पर डिस्प्ले को नुकसान पहुंच सकता है। हालांकि, दरार वाला टेम्पर्ड ग्लास कुछ हद तक सेफ्टी दे सकता है, लेकिन पहले जैसी सुरक्षा की गारंटी नहीं मिलेगी।
लग सकते हैं कांच के टुकड़े
टूटे हुए टेम्पर्ड ग्लास का यूज करने का एक और बड़ा नुकसान इसके किनारों पर मौजूद निकले हुए नुकीले हिस्से हैं। दरार वाली जगह पर कांच के छोटे टुकड़े बाहर की तरफ आ सकते हैं, जो फोन यूज करते टाइम उंगलियों में चुभ सकते हैं। ग्लास ज्यादा टूटने पर छोटे टुकड़े अलग भी हो सकते हैं और इसकी वजह से चोट लगने का खतरा भी बढ़ जाता है।
टचस्क्रीन पर भी असर
इतना ही नहीं टेम्पर्ड ग्लास में दरार आने से मोबाइल की टचस्क्रीन पर भी इसका असर पड़ सकता है। टेम्पर्ड ग्लास का कोई हिस्सा उखड़ गया है या वो डिस्प्ले पर फालतू दबाव डाल रहा है, तो टच यूज करने में दिक्कत हो सकती है। अगर स्क्रीन पर टच रिस्पॉन्स खराब हो रहा है, साथ ही इसमें लाइनें दिखाई दे रही हैं या डिस्प्ले में कोई अन्य दिक्कत है, तो फोन को चेक जरूर करवाएं।
