विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ASUS ROG Phone 8 Pro के लिए सेल हुई शुरू, इतनी कीमत में आपका होगा ये गेमिंग फोन

By Yogesh SinghEdited By: Yogesh Singh
Published: Fri, 26 Jan 2024 07:00 PM (IST)

ASUS ROG फोन 8 प्रो में 65W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ एक बड़े 5000mAh बैटरी दी गई है। ...और पढ़ें

ASUS ROG फोन 8 प्रो के लिए सेल लाइव हो चुकी है।
ASUS ROG फोन 8 प्रो के लिए सेल लाइव हो चुकी है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इस महीने की शुरुआत में ASUS के द्वारा ROG फोन 8 प्रो का आधिकारिक तौर पर इस अनावरण किया गया था। वहीं इसके बाद से ही इस गेमिंग फोन की सेल का इंतजार किया जा रहा था और अब आखिरकार इसकी सेल लाइव हो चुकी है। कंपनी के फ्लैगशिप गेमिंग स्मार्टफोन की नवीनतम पीढ़ी के इस फोन की कीमत और स्पेक्स के बारे में यहां बताने वाले हैं।

ASUS ROG फोन 8 प्रो की कीमत और उपलब्धता

आसूस के इस गेमिंग फोन के लिए सेल शुरू हो चुकी है। ASUS ROG फोन 8 प्रो संस्करण को एयरोएक्टिव कूलर एक्स के साथ भी बंडल किया गया है। यह गेमिंग के दौरान फोन को गर्म होने से रोकता है। यूजर्स इसे 5,999 रुपये में अलग से भी खरीद सकते हैं। स्मार्टफोन के लिए कंपनी की भारतीय वेबसाइट और विजय सेल्स पर सेल लाइव है।

यह फोन आरओजी फोन 8 प्रो को सिंगल फैंटम ब्लैक कलर में आता है। इसमें दो वेरिएंट 16GB + 512GB और 24GB + 1TB हैं। बेस मॉडल की कीमत 94,999 रुपये (लगभग 1,055 अमेरिकी डॉलर) है, जबकि टॉप एंड ओवरकिल वेरिएंट की कीमत 119,999 रुपये (लगभग 1,330 अमेरिकी डॉलर) है।

स्पेसिफिकेशन

गेमिंग फोन में 6.78-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले है जो फुल HD+ रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में परफॉर्मेंस सुनिश्चित करने के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC प्रोसेसर दिया गया है।

इसमें 65W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ एक बड़े 5,000mAh बैटरी दी गई है। रियर में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जबकि फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर है। यह एंड्रॉइड 14 ओएस आधारित ROG UI कस्टम स्किन पर रन करता है।

ये भी पढ़ें- Realme 12 Pro और 12 Pro+ की कैमरा डिटेल आई सामने, जानिए कब लॉन्च होगी सीरीज