Flipkart Month End Mobiles Fest में Asus ZenFone 5Z पर Rs 5000 का फ्लैट डिस्काउंट
Flipkart Month End Mobiles Fest sale August 2019 के तहत स्मार्टफोन्स पर ऑफर और डिस्काउंट्स की घोषणा की है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Flipkart Month-End Mobiles Fest के तहत Asus ने अपने स्मार्टफोन्स पर ऑफर और डिस्काउंट्स की घोषणा की है। पिछले महीने हुए Month-End Mobile Fests की तरह ही Flipkart पर यह सेल महीने के आखिरी हफ्ते में चलेगी। Flipkart के अनुसार, सेल 26 अगस्त 2019 यानी आज से शुरू होकर 31 अगस्त 2019 तक चलेगी। जानते हैं इस सेल के दौरान Asus की कौन-सी डिवाइसेज पर ऑफर मिलेंगे:
Asus Flipkart Month-End Mobiles Fest की डिटेल्स: Asus एक्सचेंज ऑफर्स पर अतिरिक्त डिस्काउंट के साथ-साथ फ्लैट डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। जानकारी के अनुसार, Asus 6Z खरीदारों को फोन एक्सचेंज पर अतिरिक्त Rs 3000 का डिस्काउंट मिलेगा। Flipkart इस सेल में नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी ऑफर कर रहा है। इसे Bajaj Finserv और कुछ क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह ऑफर्स 3 से 6 महीने की EMI पर मिलेंगे। इसके अलावा, स्मार्टफोन्स पर फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। Asus ZenFone 5Z की खरीद पर Rs 5000 का ऑफ मिल रहा है। इसका मतलब ZenFone 5Z का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल Rs 23999 में आएगा।
अन्य ऑफर्स में, Asus Zenfone Max Pro M1, Max M2, और Max M1 पर Rs 500 का फ्लैट ऑफ मिल रहा है। डिस्काउंट के बाद, ZenFone Max Pro M1 का 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज मॉडल Rs 7499 में मिल रहा है। इसके 4GB रैम और 64GB मॉडल की कीमत Rs 8499 है। Max M1 सेल में Rs 6499 और Max M2 का 3GB रैम और 32GB स्टोरेज मॉडल Rs 7499 में Asus Flipkart Month-End Mobiles Fest में मिल रहा है। Flipkart इस सेल इवेंट में अन्य डिवाइसेज पर भी ऑफर दे रहा है।