विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल: Apple Watch Series 11 को इतने सस्ते में खरीदने का मौका!

Published: Thu, 08 Oct 2026 04:00 PM (IST)

Amazon की Great Indian Festival सेल लाइव हो चुकी है और वियरेबल्स कैटेगरी में एक अच्छी डील Apple Watch Series 11 पर देखने को मिल रही है।

Apple Watch Series 11 पर डिस्काउंट मिल रहा है।

Apple Watch Series 11 पर डिस्काउंट मिल रहा है। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Amazon की Great Indian Festival सेल अब लाइव हो चुकी है, जिसमें स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, टैबलेट्स और वियरेबल्स समेत कई कैटेगरीज पर तगड़ी डील्स मिल रही हैं। सेल के दौरान बचत करने के कई ऑप्शन्स मौजूद हैं- जैसे फ्लैट डिस्काउंट्स, बैंक ऑफर्स, कूपन्स, एक्सचेंज बेनिफिट्स और चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI की सुविधा। अगर आप काफी समय से कोई Apple वियरेबल खरीदने की सोच रहे थे, तो Apple Watch Series 11 पर इस वक्त काफी बेहतरीन डील मिल रही है। ये अपनी MRP से काफी कम दाम में उपलब्ध है, जिससे आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए इसे अपने लिए ले सकते हैं। इसके अलावा ई-कॉमर्स साइट SBI डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन्स पर 10 परसेंट का इंस्टेंट डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है।

Apple Watch Series 11 पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Great Indian Festival सेल के दौरान Amazon पर Apple Watch Series 11 का 46mm GPS वेरिएंट 36,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। ये इसकी 46,900 रुपये वाली लिस्टेड प्राइस से सीधे 10,401 रुपये कम है। इसके अलावा प्रोडक्ट पेज पर 500 रुपये का एक एक्स्ट्रा कूपन भी मिल रहा है, जिससे इसकी इफेक्टिव प्राइस और कम होकर 35,999 रुपये रह जाएगी। यानी अगर आप चेकआउट के वक्त ये कूपन अप्लाई करते हैं, तो आपको इस वॉच पर लिस्टेड प्राइस के मुकाबले कुल 10,901 रुपये की सीधी बचत होगी।

बायर्स के लिए गौर करने वाली बात ये भी है कि इस वॉच पर बैंक ऑफर भी मौजूद है, जहां एलिजिबल SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड यूजर्स 3,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट पा सकते हैं। जो ग्राहक इस ऑफर की शर्तों को पूरा करते हैं, उनके लिए इसकी इफेक्टिव कीमत और भी ज्यादा कम हो जाएगी।

Apple Watch Series 11 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Apple Watch Series 11 लेटेस्ट WatchOS 26 पर काम करती है और 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है। इसमें नए सिरेमिक कोटिंग वाला Ion-X ग्लास दिया गया है, जिसे लेकर Apple का दावा है कि इसका फ्रंट ग्लास पुराने मॉडल्स की तुलना में स्क्रैच से दोगुना ज्यादा सुरक्षित है। ये स्मार्टवॉच 100 परसेंट रीसाइकिल्ड टाइटेनियम और एल्युमिनियम से बनाई गई है और फास्ट चार्जिंग के साथ 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा करती है। इसमें लाइव ट्रांसलेशन का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे यूजर्स सीधे वॉच से ही बातचीत को ट्रांसलेट कर सकते हैं।

हेल्थ ट्रैकिंग के मामले में Watch Series 11 में ECG, इर्रेगुलर रिदम नोटिफिकेशन्स और नींद की क्वालिटी मापने वाला नया स्लीप स्कोर फीचर दिया गया है। इसमें हाइपरटेंशन नोटिफिकेशन्स का सपोर्ट भी शामिल है, जो ऑप्टिकल हार्ट सेंसर के डेटा का इस्तेमाल करके ये ट्रैक करता है कि दिल की धड़कनों पर यूजर की नसें कैसे रिएक्ट कर रही हैं। ये फीचर 30 दिनों के डेटा को एनालाइज करता है और हाई ब्लड प्रेशर से जुड़े कोई भी लक्षण दिखने पर यूजर को तुरंत अलर्ट भेजता है।

यह भी पढ़ें: 8,400 mAh बैटरी वाला नया फ्लैगशिप 5G फोन, RGB लिक्विड कूलिंग और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर