RED कलर में लॉन्च होगी Apple Watch सीरीज 5!
Apple Watch का रेड कलर वेरिएंट वर्ष 2020 में लॉन्च किया जा सता है। यह नया वर्जन Apple Watch Series 5 का हिस्सा होगा
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Apple Watch का एक नया एडिशन जल्द ही मार्केट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस वॉच का रेड कलर वेरिएंट वर्ष 2020 में लॉन्च किया जा सता है। यह नया वर्जन Apple Watch Series 5 का हिस्सा होगा। कंपनी अपने iPhone मॉडल्स की भी RED के साथ साझेदारी के तहत रेड कलर ब्रांडिंग उपलब्ध कराती है जो अफ्रीका में HIV / AIDS से निपटने के लिए जागरूकता और धन जुटाने में मदद करता है।
देखा जाए तो अभी तक Apple Watch रेंज को रेड कलर में उपलब्ध नहीं कराया गया है। एक फ्रेंच ब्लॉग WatchGeneration.fr के अनुसार, एप्पल डाटाबेस में इस नए वेरिएंट की झलक मिली है। ऐसा माना जा रहा है कि इसे एल्यूमिनियम वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। Apple का रिकॉर्ड रहा है कि वो अपने iPhone मॉडल्स का रेड वेरिएंट मार्च-जून में पेश करती है। ऐसे में माना जा सकता है कि इस वॉच को भी कंपनी वर्ष 2020 मार्च से लेकर जून के बीच लॉन्च करें। रिपोर्ट के मुताबिक, Apple Watch का रेड कलर वेरिएंट सीरीज 5 मॉडल की जितनी कीमत में ही लॉन्च किया जाएगा।
Apple Watch Series 5 की खासियत: इस सीरीज को दो वेरिएंट यानी GPS और GPS+Cellular के साथ लॉन्च किया गया था। ये ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले के साथ आते हैं। इसमें आप टाइम समेत कई जरूरी जानकारियां देख सकते हैं। इसे देखने के लिए आपको अपने स्मार्टवॉच को टैप नहीं करना होगा। इसमें बिल्ट-इन-कम्पॉस जैसे लोकेशन फीचर्स भी इसमें उपलब्ध कराए गए हैं। इस वॉच को बिना iPhone के भी 150 से ज्यादा देशों में इमरजेंसी सर्विस के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह watchOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है। इसमें साइकिल ट्रैकिंग, न्वॉइज ऐप और एक्टिविटी ट्रेंड्स जैसे नए फीचर्स दिए गए हैं। यहां पढ़ें कीमत से फीचर्स तक हर डिटेल