iTunes रेडियो के लिए शुल्क निर्धारित करेगा एपल
अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया में उपलब्ध एपल की म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस ‘iTunes रेडियो’ के लिए शुल्क निर्धारित किया जाएगा।
एपल ने कहा कि जल्द ही यह अपने म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस ‘iTunes रेडियो’ के लिए शुल्क निर्धारित करेगा। एपल के इस सर्विस की टक्कर Pandora Media Inc से है।
वर्ष 2013 में ITunes रेडियो को लांच किया गया था। अब 28 जनवरी के बाद यह फ्री सर्विस खत्म कर रहा है।
एड सपोर्ट पर आधारित यह सर्विस केवल अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया में उपलब्ध है।
एपल के अगले 4 इंच वाले डिवाइस का नाम होगा ‘iPhone 5E’
रेडियो स्टेशन Beats 1,अब श्रोताओं के लिए फ्री में उपलब्ध होगा।
एपल म्यूजिक में एपल और भी स्ट्रीमिंग बीट्स रेडियो स्टेशनों को ला सकता है। हाल ही में ट्रेडमार्क एप्लीकेशंस की फाइलिंग से यह खुलासा हुआ की कंपनी चार रेडियो स्टेशन को म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस में जोड़ने जा रही है।
Beats 1 रेडियो एपल म्यूजिक के मुख्य फीचर्स में से एक है।