Apple का एक और इवेंट इस दिन, टचस्क्रीन MacBook Pro समेत ये डिवाइस हो सकते हैं लॉन्च
एप्पल 28 अक्टूबर को एक मीडिया इवेंट आयोजित कर रहा है, जिसमें टचस्क्रीन OLED MacBook Pro, नए iMac और iPad ...और पढ़ें

Apple का एक और इवेंट इस दिन, टचस्क्रीन MacBook Pro समेत ये डिवाइस हो सकते हैं लॉन्च

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल लॉस एंजिल्स में होने वाले एक मीडिया इवेंट के लिए इनविटेशन भेज रहा है। ये नया इवेंट इस महीने की आखिर में यानी 28 अक्टूबर को होने जा रहा है। इवेंट की टैगलाइन 'Pro and tell' रखी गई है। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कंपनी इस दौरान नए MacBook Pro, iMac और iPad mini समेत कई डिवाइस के नए मॉडल पेश करने वाली है।
हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा एप्पल के पहले टचस्क्रीन OLED MacBook Pro को लेकर हो रही है, लेकिन कंपनी ने अभी तक इन डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। चलिए इसके बारे में और विस्तार से जानते हैं...
टचस्क्रीन वाला OLED MacBook Pro
रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि एप्पल इस इवेंट में नया MacBook Pro पेश कर सकता है। कंपनी 14 इंच और 16 इंच स्क्रीन वाले नए मॉडल पेश करने की तैयारी में है। इनमें पहली बार OLED डिस्प्ले और टचस्क्रीन सपोर्ट मिल सकता है। अभी तक MacBook में ट्रैकपैड और कीबोर्ड देखने को मिलता है। ऐसे में टचस्क्रीन ऐड होने से MacBook की डिजाइन और यूज करने के तरीके में बड़ा बदलाव हो सकता है।
इतना ही नहीं इस नए मॉडल में iPhone की तरह Dynamic Island इंटरफेस मिल सकता है। OLED पैनल से बेहतर कॉन्ट्रास्ट और डीप ब्लैक कलर मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन प्रीमियम मॉडल में M5 Pro और M5 Max चिपसेट देखने को मिल सकता है। जबकि एंट्री-लेवल 14 इंच MacBook Pro में M6 चिप मिल सकती है।
नया iMac भी आने की उम्मीद
इतना ही नहीं एप्पल इस इवेंट में अपने नए 24 इंच iMac को भी नए प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें M6 चिप मिलने की उम्मीद है। हालांकि इसके डिजाइन में कोई बड़े बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। कंपनी का फोकस प्रोसेसर और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने पर रहेगा।
OLED डिस्प्ले वाला नया iPad mini
इसके अलावा इस इवेंट में नए iPad mini को भी लॉन्च किए जाने की संभावना है। हालिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इसमें OLED डिस्प्ले के साथ अपडेटेड A-सीरीज प्रोसेसर दिया जा सकता है। साथ ही इसके फ्रंट कैमरे को लैंडस्केप पोजिशन में और स्पीकर सिस्टम में बदलाव किया जा सकता है। इससे वीडियो कॉलिंग के दौरान टैबलेट यूज करना और आसान हो सकता है।
