Apple ने भारत में लॉन्च किया नया 24-इंच iMac, M6 चिपसेट और 4.5K रेटिना डिस्प्ले से है लैस
Apple ने मंगलवार को अपने ऑल-इन-वन डेस्कटॉप कंप्यूटर 24-इंच iMac का नया रिफ्रेश्ड वर्जन आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया ...और पढ़ें

Apple ने लॉन्च किया नया 24-इंच iMac.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple ने मंगलवार को अपने 24-इंच iMac का नया रिफ्रेश्ड वर्जन लॉन्च कर दिया है। ये ऑल-इन-वन डेस्कटॉप कम्प्यूटर अब नई M6 चिप के साथ आता है, जो 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर तैयार किया गया Apple का पहला कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म है। इसमें 24-इंच का 4.5K रेटिना डिस्प्ले मिलता है। Apple Silicon चिपसेट पर चलने वाले कंपनी के हालिया कंप्यूटर्स की तरह ही ये नया 24-इंच iMac भी macOS 27 Golden Gate पर चलता है और Siri AI समेत नए Apple Intelligence फीचर्स को पूरी तरह सपोर्ट करता है।
iMac 2026 की भारत में कीमत और उपलब्धता
नए 24-इंच iMac की कीमत 10-कोर CPU, 10-कोर GPU, 16GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए 1,74,900 रुपये से शुरू होती है। ग्राहक 12-कोर CPU और 12-कोर GPU वाले मॉडल को भी खरीद सकते हैं, जिसकी कीमत 1,99,900 रुपये रखी गई है। इसे मैक्जिमम 32GB रैम और 2TB तक के ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ कंफिगर किया जा सकता है।
इस ऑल-इन-वन डेस्कटॉप कंप्यूटर को ब्लू, ग्रीन, ऑरेंज, पिंक, पर्पल, सिल्वर और येलो कलर्स में प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। भारत और दूसरे ग्लोबल मार्केट्स में इसकी बिक्री 6 नवंबर से शुरू होगी।

iMac 2026 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
नए iMac में 24-इंच का 4.5K रेटिना डिस्प्ले दिया गया है, जो 4,480x2,250 पिक्सल रेजोल्यूशन और 500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ आता है। Apple का कहना है कि ग्राहक एडिशनल चार्ज देकर इस डिस्प्ले को नैनो-टेक्सचर मैट ग्लास फिनिश के साथ भी कंफिगर कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें सेंटर स्टेज सपोर्ट और 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग वाला 12-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी मिलता है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो Apple ने अपने इस नए ऑल-इन-वन कम्प्यूटर को अपनी लेटेस्ट M6 चिप से लैस किया है, जिसे 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि ये M1 चिपसेट वाले iMac की तुलना में LM Studio में प्रॉम्प्ट प्रोसेसिंग के लिए 12 गुना तक फास्ट ऑन-डिवाइस AI परफॉर्मेंस देता है। वहीं, M4 वेरिएंट के मुकाबले इसे 5 गुना तक फास्ट बताया गया है।
इस ऑल-इन-वन कंप्यूटर को 12-कोर CPU, हर कोर में न्यूरल एक्सेलरेटर वाले 12-कोर GPU और डुअल 16-कोर न्यूरल इंजन के साथ कंफिगर किया जा सकता है। ये 16GB यूनिफाइड मेमोरी से शुरू होता है और इसे 32GB तक बढ़ाया जा सकता है, साथ ही इसमें 2TB तक का ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है। ये macOS 27 Golden Gate ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
नए iMac में कनेक्टिविटी ऑप्शन्स के तौर पर Wi-Fi 7, Bluetooth 6, अपग्रेडेड 2.5Gb ईथरनेट, चार थंडरबोल्ट पोर्ट्स और एक 3.5mm का हेडफोन जैक शामिल हैं। ये टच ID वाले Apple के लेटेस्ट मैजिक कीबोर्ड, मैजिक माउस और मैजिक ट्रैकपैड एक्सेसरीज के साथ पूरी तरह कम्पैटिबल है।
