iPhone XR बना दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, जानें दूसरे नंबर पर किसने बनाई जगह
एक रिपोर्ट के अनुसार Apple का iPhone XR दुनिया में साल 2019 में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन बन गया है
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Apple के iPhone महंगे होने के बावजूद यूजर्स की पहली पसंद बने हुए हैं और यह अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कंपनी का iPhone XR का दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन बन गया है। बता दें कि सितंगर 2019 में कंपनी ने iPhone XR की कीमत में आधिकारिक तौर पर कटौती थी और उसके बाद लगातार इसकी सेल में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। iPhone XR को लॉन्च हुए दो साल हो गए हैं और आज भी यूजर्स के बीच इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है। सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन की लिस्ट में iPhone XR जहां पहले स्थान पर रहा, वहीं iPhone 11 ने दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई।
Counterpoint रिसर्च के अनुसार साल 2019 में iPhone XR ग्लोबल मार्केट में कुल 3 प्रतिशत शेयर के साथ दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन बन गया है। वहीं सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 10 फोन की लिस्ट में दूसरा स्थान iPhone 11 ने हासिल किया है। जबकि इस लिस्ट में तीसरे और स्थान पर Samsung के Galaxy A50 और Galaxy A10 ने अपनी जगह बनाई है।
बता दें कि APAC यानि एशिया पेसेफिक रीजन में चीन को छोड़कर Oppo A5s बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन रहा है। जबकि इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर Galaxy A50 और तीसरे स्थान पर iPhone XR रहे। वहीं इस लिस्ट में Huawei P30 पांचवे स्थान पर रहा।
iPhone XR की बढ़ती सेल के पीछे सबसे बड़ा इसकी कीमत में की गई कटौती है। कंपनी ने इस फोन को भारतीय बाजार में अक्टूबर 2018 में Rs 76,900 की कीमत में लॉन्च किया था। नए डिवाइस लॉन्च करने के बाद कंपनी ने इसकी कीमत में कटौती करके Rs 53,900 में इसे उपलब्ध कराया था। वहीं अब यह फोन भारत में Rs 49,900 में उपलब्ध है। जबकि iPhone 11 की कीमत Rs 64,900 है।