Apple iPhone SE 2 की लॉन्च डेट आई सामने, 31 मार्च को देगा बाजार में दस्तक
Apple का सस्ता डिवाइस iPhone SE 2 बाजार में 31 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है और 3 अप्रैल से यह सेल के लिए भी उपलब्ध हो जाएगा (फोटो साभार Apple)
नई दिल्ली, टेक डेस्क। काफी समय से चर्चा है कि Apple अपने अर्फोडेबल डिवाइस iPhone SE 2 पर काम कर रहा है और अभी तक इसके कई फीचर्स की जानकारी लीक हो चुकी है। पिछले दिनों खबर थी कि कपंनी ने अपने अपकमिंग डिवाइस iPhone SE 2 के लिए ट्रायल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है और जल्द ही ये बाजार में दस्तक दे सकता है। वहीं अब इसकी लॉन्च और सेल डेट से जुड़ी जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार यूजर्स को iPhone SE 2 के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा, क्योंकि कंपनी इसे 31 मार्च को लॉन्च कर सकती है।
Apple एनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने iPhone SE 2 की लॉन्च डेट के बारे में जानकारी दी है, उनके मुताबिक यह फोन 31 मार्च को लॉन्च किया जाएगा और कंपनी 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसे सेल के लिए उपलब्ध कराएगी। हालांकि Apple ने ऑफिशियली अपने अपकमिंग डिवाइस iPhone SE 2 की लॉन्च डेट से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है।
अभी तक सामने आई लीक्स के मुताबिक Apple के अपकमिंग डिवाइस बाजार में iPhone SE 2 की बजाय iPhone 9 नाम से दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही कंपनी बाजार में 13-इंच का MacBook Pro भी लॉन्च कर सकती है। इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। वैसे कंपनी इसे iPhone SE 2 को iPhone SE की तरह ही कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 4.7 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा यह A13 बायोनिक चिपसेट से लैस होगा।
लीक्स के अनुसार iPhone SE 2 को दो स्टोरेज मॉडल में पेश किया जा सकता है। एक मॉडल में 3GB रैम के साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध होगी। जबकि दूसरे वेरिएंट में 3GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। उम्मीद है कि iPhone SE 2 को $399 यानि लगभग ₹28,000 की कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है।