Apple अगले साल लॉन्च कर सकता है iPhone 9
पिछले दिनों ही इस अफोर्डेबल बजट iPhone के बारे में कई लीक्स सामने आई हैं। इन लीक्स में इसे iPhone SE 2 का नाम दिया गया है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन निर्मता कंपनी Apple अगले साल iPhone 9 को लॉन्च कर सकती है। जाने-माने टिप्स्टर और Apple एनलिस्ट मिंग ची कुओ (Ming-Chi-Kuo) ने हाल ही में इस बाता का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि कंपनी अपने अफोर्डेबल iPhone सीरीज को अगले साल की पहली छमाही में पेश कर सकती है। Macotakara रिपोर्ट के मुताबिक, इस अफोर्डेबल बजट iPhone को iPhone 9 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। पिछले दिनों ही इस अफोर्डेबल बजट iPhone के बारे में कई लीक्स सामने आई हैं। इन लीक्स में इसे iPhone SE 2 का नाम दिया गया है, जिसे अफोर्डेबल iPhone SE के अगले वेरिएंट के तौर पर पेश किया जा सकता है। आपको बता दें कि iPhone SE को 2015 में लॉन्च किया गया था।
इस रिपोर्ट में कोट किया गया है कि iPhone SE 2 जिसे अगले साल की पहली छमाही में लॉन्च किया जाएगा उसे iPhone 9 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। 2017 में कंपनी ने अपनी 10वीं सालगिरह पर iPhone 8 और iPhone 8 Plus को स्पेशल एडिशन के तौर पर लॉन्च किया था। इसके बाद iPhone X सीरीज को इसी साल लॉन्च किया गया। वहीं, पिछले साल कंपनी ने iPhone XR और XS सीरीज लॉन्च किया था। हाल ही में कंपनी ने iPhone 11 सीरीज के लॉन्च किया है। कंपनी के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए ये कहा जा रहा है कि iPhone 9 को भी स्पेशल एडिशन के तौर पर अफोर्डेबल रेंज में 2020 में लॉन्च किया जा सकता है।
iPhone 9 या iPhone SE 2 को 5.4 इंच की OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, कंपनी अपने अगले साल लॉन्च होने वाले iPhone 12 सीरीज को तीन स्क्रीन साइज के साथ लॉन्च कर सकती है। कंपनी iPhone 12 सीरीज को 6.1 इंच और 6.4 इंच वाली डिस्प्ले के साथ लॉन्च कर सकती है। एक और रिपोर्ट जो सामने आई है उसके मुताबिक, अगले साल कंपनी अपने सबसे बड़े डिस्प्ले वाले iPhone को लॉन्च कर सकती है। इस साल लॉन्च हुए iPhone 11 Pro Max में 6.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है। ऐसे में अगले साल लॉन्च होने वाले सबसे बड़े डिस्प्ले वाले फोन में 6.7 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है।