अफोर्डेबल iPhone 9 अगले सप्ताह हो सकता है लॉन्च, रिटेलर्स के पास पहुंचा कवर केस
Apple के अफोर्डेबल iPhone 9 या SE 2 को 5 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है। इसके कवर केस रिटेलर्स के पास स्पॉट किए गए हैं।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Apple अपने अफोर्डेबल iPhone 9 या SE 2 को मार्च में लॉन्च करने वाला था, लेकिन कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से इसे लॉन्च नहीं किया जा सका। पिछले कई महीने से इस अफोर्डेबल iPhone 9 के बारे में लीक्स और जानकारियां सामने आ रही हैं। इसे अब 5 अप्रैल को लॉन्च किया ज सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इसके लॉन्च की तारीख के बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसके कवर केस रिटेलर्स के पास पहुंच गए हैं, जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। iPhone 9 कंपनी के 2016 में लॉन्च हुए iPhone SE का नेक्स्ट वेरिएंट होगा।
iPhone 9 का अर्बन आर्मर गियर केस लीक हुआ है। फोन के कवर केस की तस्वीर 9to5Mac द्वारा शेयर की गई है। इसमें फोन के बैक पैनल डिजाइन के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। लाल रंग के इस केस में कैमरा कट आउट ऊपर की तरफ दाहिनी तरफ दिया गया है। फोन के इस कवर केस पर "New iPhone 4.7, 2020" अंकित किया गया है। इससे साफ पता चलता है कि ये iPhone 9 का हो सकता है। पिछले दिनों इस स्मार्टफोन के लीक हुए फीचर के मुताबिक, इसमें 4.7 इंच का डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है।
9to5Mac की रिपोर्ट के मुताबिक, इसे आने वाले सोमवार यानि की 5 अप्रैल को पेश किया जा सकता है। इसके अब तक सामने आए संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें 4.7 इंच का LCD डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है। iPhone 9 में होम बटन के साथ ही टच आईडी दिया जा सकता है। ये A13 बायोनिक चिप के साथ आ सकता है। फोन की स्टोरेज कैपेसिटी की बात करें तो ये 3GB RAM ऑप्शन के साथ आ सकता है। फोन की कीमत $399 (लगभग 30,000 रुपये) हो सकती है। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसके बैक में 12MP का ड्यूल पिक्सल रियर कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।