यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
iPhone 11 के डिस्प्ले में आई खामी, कंपनी ने पेश किया फ्री रिप्लेसमेंट का ऑफर
iPhone 11 यूजर्स ने पिछले दिनों डिस्प्ले में आई खराबी को लेकर शिकायत की है। जिसके बाद कंपनी ने खास ...और पढ़ें

नई दिल्ली, टेक डेस्क। iPhone 11 यूजर्स को पिछले कुछ दिनों से टच स्क्रीन में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यूजर्स की इस परेशानी को देखते हुए कंपनी ने एक बेहद ही खास ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत डिस्प्ले में आ रही समस्या का सामना कर रहे यूजर्स को मुफ्त को डिस्प्ले रिप्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। यानि अगर आपके डिवाइस का डिस्प्ले भी परेशान कर रहा है तो आप उसे बिना पैसे खर्च किए बदलवा सकते हैं।
iPhone 11 के डिस्प्ले में खामी
iPhone 11 में डिस्प्ले में आ रही खामी की बात करें तो कुछ यूजर्स का कहना है कि डिस्प्ले में कई बार टच करने के बाद भी रिस्पॉन्स नहीं मिलता। बता दें कि यह समस्या सभी डिवाइसेज में नहीं है। यह केवल उन्हीं यूनिट्स में देखी गई है जिनकी मैन्युफैक्चरिंग नवंबर 2019 से मई 2020 के बीच हुई है।
कंपनी ने जारी किया ऑफर
iPhone 11 के डिस्प्ले में खामी का सामना कर रहे यूजर्स के लिए कंपनी ने मुफ्त रिप्लेसमेंट का ऑफर पेश किया है। इस ऑफर को कंपनी के सपोर्ट पेज पर लाइव कर दिया गया है। इस ऑफर के तहत केवल उन्हीं डिवाइसेज का डिस्प्ले रिप्लेस होगा जिनमें यह खामी पाई गई है। अगर आपके डिवाइस की स्क्रीन में टूटी है तो उसे पहले ठीक करना होगा या फिर इसके लिए आपको अलग से चार्ज देना होगा। साथ ही कंपनी ने अपने सपोर्ट पेज पर यह भी स्पष्ट किया है कि कोई यूजर यदि पहले ही इस खामी को ठीक करा चुका है तो वह कंपनी का इसका रिफंड ले सकता है। यह रिप्लेसमेंट ऑफर iPhone 11 खरीदने के दो साल बाद तक वैलिड होगा।
ऐसे करवा सकते हैं डिस्प्ले रिप्लेस
iPhone 11 का डिस्प्ले रिप्लेस करवाने के लिए आपको Apple के सपोर्ट पेज पर जाना होगा। जहां आपको अपने डिवाइस का सीरीयल नंबर डालना होगा। बता दें कि सीरियल आमतौर पर फोन के बॉक्स पर होता है और आपका बॉक्स खो गया है तो आप Settings > General > About में जाकर सीरियल नंबर पता कर सकते हैं। सीरियल नंबर डालने के बाद सर्विस सेंटर के लिए अप्वाइंटमेंट मिलेगा और सर्विस सेंटर जाकर आप अपने डिवाइस की स्क्रीन रिप्लेस करा सकेंगे।
