Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BMW की कीमत में मिल रहा iPhone 11 Pro का गोल्ड-डायमंड वेरिएंट, कीमत ₹9124342

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Fri, 13 Dec 2019 12:09 PM (IST)

    iPhone 11 Pro को 750-कंटेंट गोल्ड से बनाया गया है। कहा जा रहा है यह अकेला ऐसा फोन है जो इस तरह की लग्जरी के साथ पेश किया गया है

    BMW की कीमत में मिल रहा iPhone 11 Pro का गोल्ड-डायमंड वेरिएंट, कीमत ₹9124342

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Apple iPhone 11 Pro को कंपनी ने इस वर्ष लॉन्च किया था। अब इसका गोल्ड और डायमंड एडिशन भी लॉन्च कर दिया गया है। इसे Caviar रोयल गिफ्ट वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। यहां पर इस फोन के 10 मॉडल्स उपलब्ध हैं। इनमें से एक Credo Christmas Star Diamond है। इसकी कीमत 129080 डॉलर है। यही वेरिएंट iPhone 11 Pro Max में भी उपलब्ध कराया गया है जिसकी कीमत 140880 डॉलर है। भारतीय कीमत के आधार पर इनकी कीमत क्रमश: 9124342 रुपये और 9958455 रुपये है। कंपनी इसकी फ्री शिपिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Caviar iPhone 11 Pro की डिटेल्स: इसे 750-कंटेंट गोल्ड से बनाया गया है। कहा जा रहा है यह अकेला ऐसा फोन है जो इस तरह की लग्जरी के साथ पेश किया गया है। इसके रियर पैनल पर 3 कैरेट डायमंड को प्लेस किया गया है यह बेथलेहेम के स्टार को दर्शाता है। इसे चारों ओर 8 छोटे डायमंड लगाए गए हैं। वहीं, इसके नीचे एक सीन दर्शाया गया है जिसे गोल्ड से बनाया गया है।

    iPhone 11 Pro Max का गोल्ड-डायमंड वेरिएंट भी उपलब्ध: यह Caviar एडिशन सिर्फ iPhone 11 Pro में ही नहीं बल्कि iPhone 11 Pro Max के लिए भी उपलब्ध कराया गया है। इन्हें केवल एक ही वेरिएंट यानी 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। iPhone 11 Pro Max की बात करें तो इसकी कीमत 140,850 डॉलर होगी जो भारतीय कीमत के मुताबिक, 99,58,455 रुपये है। इसे भी 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। आपको बता दें कि Caviar को iPhone 11 Pro फोन्स के अलग-अलग मैटेरियल के फोन्स उपलब्ध कराने के लिए जाना जाता है। इसमें 24k गोल्ड प्लेटिंग, गोल्ड, टाइटेनियम, डायमंड आदि शामिल हैं।