Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Apple के iOS 18 अपडेट का हर किसी को बेसब्री से इंतजार, ये नए फीचर्स भारतीय यूजर्स के लिए लाए जा रहे हैं खास

    एपल के लेटेस्ट आईओएस अपडेट iOS 18 को लेकर आईफोन यूजर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईफोन यूजर हैं तो आपके लिए एक नया अपडेट लेकर आए हैं। एपल अपने भारतीय आईफोन यूजर्स के लिए इस बार नए अपडेट के साथ बहुत कुछ खास लाने जा रहा है। इस आर्टिकल में आईओएस 18 के उन फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं जो इंडिया-स्पेसिफिक माने जा सकते हैं।

    By Shivani Kotnala Edited By: Shivani Kotnala Updated: Wed, 03 Jul 2024 05:00 PM (IST)
    Hero Image
    iOS 18 अपडेट के साथ भारतीय यूजर्स के लिए लाए जाएंगे ये खास फीचर्स

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एपल के लेटेस्ट आईओएस अपडेट को लेकर हर दूसरा आईफोन यूजर बेसब्र बना हुआ है। आईफोन यूजर हैं तो आपको खुश होने की एक बड़ी वजह बताने जा रहे हैं।

    एपल अपने भारतीय आईफोन यूजर्स के लिए इस बार नए अपडेट के साथ बहुत कुछ खास लाने जा रहा है। इस आर्टिकल में आईओएस 18 के उन फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं, जो इंडिया-स्पेसिफिक माने जा सकते हैं।

    लैंग्वेज सर्च को लेकर होगा नया सुधार

    आईओएस 18 के साथ भारतीय यूजर्स को लैंग्वेज सर्च को लेकर बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा। भारतीय भाषाओं के साथ लैंग्वेज सर्च यूजर की जरूरत के आधार पर सजेशन देता नजर आएगा।

    यूजर हिंदी, बांग्ला, देवनागरी, गुजराती जैसी भाषओं में किसी शब्द को अलग-अलग तरीके से लिखे जाने के सजेशन पा सकेंगे। उदाहरण के लिए “चंद्र” और “चन्द्र”

    ट्रांसलेट ऐप में मिलेगा हिंदी सपोर्ट

    नए आईओएस अपडेट के साथ भारतीय यूजर्स को ट्रांसलेट ऐप में हिंदी का सपोर्ट मिलने जा रहा है। ट्रांसलेट ऐप के साथ भारतीय यूजर इंग्लिश, स्पैनिश जैसी विदेशी भाषाओं को आसानी से हिंदी में ट्रांसलेट कर समझ सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी के साथ हिंदी को भी दूसरी विदेशी भाषाओं में ट्रांसलेट किया जा सकेगा।

    सफारी वेबपेज पर हिंदी सपोर्ट

    सफारी वेबपेज पर भी हिंदी सपोर्ट की सुविधा रहेगी। इसी के साथ दूसरे सिस्टम वाइड ट्रांसलेशन फीचर्स नोट्स जैसे ऐप्स के साथ भी यूजर को हिंदी की सुविधा मिलेगी।

    सिरी को समझ आएगी आपकी भाषा

    नए आईओएस अपडेट के साथ सिरी आखिरकार कन्नड़, तेलुगु, बंगाली, गुजराती, हिंदी, मलयालम, मराठी, पंजाबी और तमिल सहित नौ भारतीय भाषाओं को समझ सकेगी।

    सिरी आपकी भाषा को समझ कर जवाब इंग्लिश में देगी। सिरी स्थानीय भाषा के साथ इंग्लिश इस्तेमाल कर अलार्म-टाइमर सेट करना, ऐप लॉन्च करना, दिशा-निर्देश प्राप्त करना, संगीत बजाना या मौसम की जांच करना जैसे काम कर सकेगी।

    ये भी पढ़ेंः iOS 18 Update: अब हिन्दी और मराठी सहित 9 भाषाओं में बात करेंगी Siri, नए अपडेट में मिलेगा बहुत कुछ खास....

    मल्टीलैंग्वेज कीबोर्ड की पेश होगी सुविधा

    लेटेस्ट आईओएस अपडेट के साथ कीबोर्डग्रेजी के अलावा कन्नड़, बांग्ला, गुजराती, हिंदी, मराठी, पंजाबी, तमिल और तेलुगु को सपोर्ट करेगा।

    Phone 12 और नए मॉडल पर, यूजर इंग्लिश में लैटिन अक्षरों के साथ फोनेटिकली टाइप कर सकते हैं और त्रिभाषी प्रेडिक्टिव टाइपिंग अनुभव के लिए दो एडिशनल भारतीय भाषाओं तक टाइप कर सकते हैं।