42 साल पुराना Apple 1 होगा नीलाम, कंप्यूटर बनाने के लिए स्टीव जॉब्स ने बेच दी थी अपनी वैन
इस कंप्यूटर को एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब्स ने वर्ष 1976 में बनाया था। उस समय इसकी कीमत 666.66 डॉलर यानी करीब 46,000 रुपये थी
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। अमेरिका की टेक कंपनी एप्पल अपने पहले प्रोडक्ट एप्पल 1 की नीलामी करने जा रही है। नीलामी के लिए इसकी कीमत 3 लाख डॉलर यानी करीब 2 करोड़ रुपये (बेस प्राइस) रखी गई है। आपको बता दें कि इस कंप्यूटर को एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब्स ने वर्ष 1976 में बनाया था। उस समय इसकी कीमत 666.66 डॉलर यानी करीब 46,000 रुपये थी।
जानें एप्पल 1 के बारे में:
इस कंप्यूटर को बनाए हुए 42 वर्ष हो चुके हैं। लेकिन अब भी यह ठीक तरह से काम कर रहा है। एप्पल एक्सपर्ट कोर कोहेन की मानें तो एप्पल 1 आज भी ठीक तरह से काम कर रहा है। इसमें लगाए गए सभी पार्ट्स ओरिजनल हैं। हाल ही में इसकी टेस्टिंग की गई। इसे 8 घंटे तक चलाया गया। इसमें कोई परेशानी नजर नहीं आई। आपको बता दें कि इस कंप्यूटर में न तो कीबोर्ड था और न ही कोई स्क्रीन। यह केवल एक मदरबोर्ड था। इसे टीवी के साथ कनेक्ट किया जा सकता था। इसे इस्तेमाल करने के लिए लकड़ी का कीबोर्ड जोड़ा जाता था।
स्टीव जॉब्स ने बेची थी अपनी वैन:
इस कंप्यूटर को बनाने में काफी खर्च आना था। लेकिन इतना खर्च स्टीव जॉब्स और स्टीव वोजनियाक नहीं उठा पा रहे थे। इसके चलते स्टीव जॉब्स को अपनी वैन और वोजनियाक को अपना HP-65 कैलकुलेटर बेचना पड़ा था। जब यह कंप्यूटर बनाया गया था तब इसकी 200 यूनिट बनाई गई थी। इनमें से 60 से 70 यूनिट्स अभी भी बची हुई हैं। इससे पहले भी एप्पल 1 की नीलामी की गई थी। न्यूयॉर्क में दिसंबर 2014 में इस कंप्यूटर को 36.5 लाख डॉलर यानी करीब 22 करोड़ रुपये में अमेरिका के एक व्यक्ति ने खरीदा था।
यह भी पढ़ेें:
आपके फोन में नहीं आएगे अनचाहे कॉल्स और मैसेज, माइक्रोसॉफ्ट विकसित कर रहा है नई तकनीक
घर बैठे ही बनवाएं अपना Driving License, अपनाएं ये 7 स्टेप्स
Google Tez का नाम हुआ Google Pay, अब यूजर्स को आसानी से मिलेगा Instant Loan