विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या iPhone पर स्क्रीन प्रोटेक्टर लगाना है गलत? Apple के बड़े अधिकारी ने दिया जवाब

Published: Sun, 20 Sep 2026 10:00 AM (IST)

Apple के हार्डवेयर इंजीनियरिंग VP Tom Marieb ने कहा कि iPhone पर स्क्रीन प्रोटेक्टर लगा देखकर उन्हें असहज महसूस होता ...और पढ़ें

क्या iPhone पर स्क्रीन प्रोटेक्टर लगाना है गलत? Apple के बड़े अधिकारी ने दिया जवाब

क्या iPhone पर स्क्रीन प्रोटेक्टर लगाना है गलत? Apple के बड़े अधिकारी ने दिया जवाब


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iPhone खरीदने के बाद बहुत से यूजर्स स्क्रीन को खरोंच और टूटने से बचाने के लिए आज भी स्क्रीन प्रोटेक्टर का यूज करते हैं, लेकिन एप्पल के नए वाईस प्रेसिडेंट ऑफ हार्डवेयर इंजीनियरिंग Tom Marieb स्क्रीन प्रोटेक्टर को लेकर बिल्कुल अलग राय रखते हैं। दरअसल, TechRadar को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जब वो किसी iPhone पर स्क्रीन प्रोटेक्टर देखते हैं तो उन्हें 'स्किन क्रॉल' जैसा महसूस होता है, क्योंकि कंपनी ने फोन की स्क्रीन को खूबसूरत और मजबूत बनाने के लिए काफी मेहनत की है।

Ceramic Shield 2 पर कंपनी का भरोसा

Tom Marieb का कहना है कि एप्पल ने iPhone की स्क्रीन को ज्यादा ड्यूरेबल बनाने के लिए नए Ceramic Shield 2 पर काफी काम किया है। कंपनी का फोकस सिर्फ स्क्रीन को खरोंच से बचाने पर नहीं, बल्कि लंबे टाइम तक यूज के दौरान इसके घिसने से बचाने पर भी पूरा फोकस रहा है। Marieb का कहना है कि एप्पल ने ऐसा कोटिंग तैयार करने की कोशिश की है जो स्क्रैच और डेली होने वाले इस्तेमाल दोनों को लंबे टाइम तक झेल सके।

इतना ही नहीं एप्पल के हार्डवेयर इंजीनियरिंग प्रमुख ने ये भी बताया कि Ceramic Shield 2 की टेस्टिंग में करीब 5 साल के इस्तेमाल को ध्यान में रखा गया था। इसका मतलब है कि कंपनी ने लंबे टाइम तक होने वाले स्क्रैच और नॉर्मल घिसावट को ध्यान में रखकर इसकी मजबूती को टेस्ट किया था। हाल ही में कंपनी ने iPhone 18 Pro सीरीज भी लॉन्च की है जिसमें Ceramic Shield 2 की प्रोटेक्शन मिल रही है।

iPhone 18 Pro में और क्या-क्या खास?

Apple ने कुछ दिन पहले ही iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च किया है। दोनों डिवाइस में A20 Pro चिपसेट और नया वेपर चैंबर मिल रहा है। कैमरा की बात करें तो फोन में 48MP Fusion Main कैमरा है, जिसमें वैरिएबल अपर्चर भी है।

iPhone 18 Pro सीरीज की कितनी है कीमत?

iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 है, जिसमें आपको फोन का 256GB स्टोरेज वैरिएंट मिलता है। जबकि फोन के 512GB वाले मॉडल की कीमत ₹1,89,900, 1TB वाले वैरिएंट की कीमत ₹2,39,900 और 2TB वाले वैरिएंट की कीमत ₹3,14,900 है।

वहीं सीरीज के iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत ₹1,79,900 है और 2TB वेरिएंट की कीमत ₹3,29,900 तक जाती है। हालांकि, फोन पर स्क्रीन प्रोटेक्टर लगाना है या नहीं, ये आखिरकार यूजर की अपनी पसंद और फोन के यूज के तरीके पर डिपेंड करता है।

यह भी पढ़ें- iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च: A20 Pro चिपसेट, 30 घंटे की बैटरी लाइफ और शानदार फीचर्स