विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिना रिस्क सीधे ट्रांसफर होंगे पासवर्ड्स और Passkey, एंड्रॉयड का नया फीचर जारी; ऐसे करें इस्तेमाल

Published: Sat, 12 Sep 2026 09:00 AM (GMT+05:30)

Google ने Android यूजर्स के लिए एक नया सिक्योरिटी फीचर रोलआउट किया है, जिसकी मदद से अलग से कोई फाइल ...और पढ़ें

Android यूजर्स के लिए Google लाया नया सेफ टूल।

Android यूजर्स के लिए Google लाया नया सेफ टूल। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google ने Android के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जो यूजर्स को अलग से किसी फाइल में अपने क्रेडेंशियल्स एक्सपोर्ट किए बिना कम्पैटिबल पासवर्ड मैनेजर्स के बीच पासवर्ड्स और Passkeys ट्रांसफर करने की सुविधा देता है। ये पूरा ट्रांसफर प्रोसेस सीधे Android ऑपरेटिंग सिस्टम द्वारा हैंडल किया जाता है और इसे पासवर्ड मैनेजर स्विचिंग आसान बनाने के मकसद से तैयार किया गया है। ये सपोर्टेड सर्विसेज के बीच Passkeys को भी मूव करने की परमिशन देता है, जिससे पुराने ट्रांसफर प्रोसेस की सबसे बड़ी कमी दूर हो गई है। ये फीचर फिलहाल चार पासवर्ड मैनेजमेंट सर्विसेज के साथ उपलब्ध है और आगे इसमें दूसरी सर्विसेज के जुड़ने की उम्मीद है।

Android पर पासवर्ड और Passkey ट्रांसफर हुआ आसान: समझें कैसे करता है काम

Google के एक ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, पहले जब यूजर्स एक पासवर्ड मैनेजर से दूसरे पर जाते थे, तो उन्हें पासवर्ड को अनएन्क्रिप्टेड टेक्स्ट फाइल के तौर पर एक्सपोर्ट करना पड़ता था। इससे ट्रांसफर के दौरान डिवाइस पर क्रेडेंशियल के एक्सपोज होने का खतरा रहता था। Passkeys को इसी तरीके से ट्रांसफर नहीं किया जा सकता था, इसलिए पासवर्ड मैनेजर बदलने के बाद यूजर्स को सपोर्टेड वेबसाइट्स और एप्स पर उन्हें दोबारा सेट अप करना पड़ता था।

ट्रांसफर की प्रक्रिया उस पासवर्ड मैनेजर में शुरू होती है जिस पर यूजर स्विच करना चाहते हैं। किसी दूसरे प्रोवाइडर से क्रेडेंशियल इंपोर्ट या कॉपी करने का ऑप्शन चुनने के बाद, एप Android को रिक्वेस्ट भेजता है। इसके बाद ऑपरेटिंग सिस्टम डिवाइस पर इंस्टॉल किए गए पासवर्ड मैनेजर का पता लगाता है और उन्हें दिखाता है जिनका इस्तेमाल सोर्स के तौर पर किया जा सकता है।

google new safety tool

यूजर्स अपने पुराने पासवर्ड मैनेजर को सेलेक्ट कर आगे बढ़ सकते हैं। इसके बाद Android उस चुने हुए एप को ओपन करता है, जहां यूजर्स माइग्रेशन के लिए चुने गए क्रेडेंशियल्स को चेक कर सकते हैं और ट्रांसफर को ऑथराइज कर सकते हैं। अप्रूवल मिलते ही Android पासवर्ड्स और पासकीज को नए पासवर्ड मैनेजर में सुरक्षित तरीके से ट्रांसफर कर देता है। Google का कहना है कि इस पूरे प्रोसेस में महज कुछ सेकंड का समय लगता है।

Android पर पासवर्ड और Passkey कैसे ट्रांसफर करें?

कम्पैटिबल पासवर्ड मैनेजर्स के बीच अपने क्रेडेंशियल्स ट्रांसफर करने के लिए यूजर्स इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • उस पासवर्ड मैनेजर को ओपन करें जिस पर आप स्विच करना चाहते हैं और उसमें दूसरे प्रोवाइडर से क्रेडेंशियल्स इम्पोर्ट या कॉपी करने का ऑप्शन चुनें।
  • एप को ट्रांसफर प्रोसेस Android को हैंडओवर करने की परमिशन दें।
  • Android द्वारा दिखाई गई कम्पैटिबल प्रोवाइडर्स की लिस्ट में से अपना पुराना पासवर्ड मैनेजर चुनें।
  • अपने मौजूदा पासवर्ड मैनेजर में जाएं और ट्रांसफर के लिए सिलेक्ट किए गए क्रेडेंशियल्स को रिव्यू करें।
  • अपने मौजूदा पासवर्ड मैनेजर में इस ट्रांसफर को ऑथराइज करें।
  • इसके बाद Android चुने गए पासवर्ड्स और पासकीज को नए पासवर्ड मैनेजर में सुरक्षित तरीके से मूव कर देगा।

Google Password Manager भी इस नए ट्रांसफर सिस्टम को सपोर्ट करता है। यूजर्स नए फ्लो के जरिए दूसरे पासवर्ड मैनेजर से पासवर्ड्स इम्पोर्ट कर सकते हैं, साथ ही ये सर्विस स्टोर्ड पासवर्ड्स को एक्सपोर्ट करने की सुविधा भी देती है।

ये फीचर फिलहाल Google Password Manager, 1Password, Bitwarden Password Manager और Dashlane पर उपलब्ध है। Google का कहना है कि आने वाले समय में दूसरे पासवर्ड मैनेजर प्रोवाइडर्स भी इस सिस्टम का सपोर्ट जोड़ेंगे।

यह भी पढ़ें: iPhone 17 Pro खरीदें या iPhone 18 Pro: नए मॉडल के लिए 30 हजार रुपये देने में कितनी समझदारी?