Amazon Freedom Sale 2019 में Nokia 6.1 Plus पर मिल रहा Rs 6000 का बड़ा डिस्काउंट
Amazon Freedom Day sale 2019 में HMD Global के Nokia 6.1 Plus पर अच्छी डील ऑफर कर रही है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Amazon Freedom Day sale 2019 में मिल रहे डील्स और डिस्काउंट का फायदा अगर आप अब तक नहीं उठा पाएं हैं या कौन-सा फोन ले? किस पर अच्छी डील मिल रही है? इसी असमंजस में पड़े हैं, तो हम आपको एक डील के बारे में बताते हैं। ई-कॉमर्स कंपनी HMD Global के Nokia 6.1 Plus पर अच्छी डील ऑफर कर रही है। Nokia 6.1 Plus का 6GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल डिस्काउंट के बाद Rs 10999 में उपलब्ध है।
Nokia 6.1 Plus खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
Nokia 6.1 Plus को भारत में Rs 18499 में लॉन्च किया गया था। हालांकि, बाद में फोन को Rs 1500 का डिस्काउंट मिला था। इससे फोन की कीमत कम होकर Rs 16999 रह गई। अब लेटेस्ट डिस्काउंट के साथ, Nokia 6.1 Plus अब तक की सबसे कम कीमत में उपलब्ध है। ध्यान दें, इस फोन का व्हाइट कलर 6GB रैम वेरिएंट ओरिजिनल कीमत पर खरीद के लिए उपलब्ध है। यह डिस्काउंट सिर्फ ब्लैक कलर मॉडल पर मिल रहा है। इसी तरह फोन का 4GB रैम मॉडल भी ओरिजिनल कीमत यानि की Rs 11990 में उपलब्ध है।
Nokia 6.1 Plus खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
Amazon Freedom Day sale 2019: Nokia 6.1 Plus स्पेसिफिकेशन्स: फोन एंड्रॉइड 8.1 ओरियो पर काम करता है। इसमें 5.8 इंच के फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ कोर्निंग गोरिला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 SoC के साथ 4GB/6GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 400GB तक बढ़ाया जा सकता है। ऑप्टिक्स के मामले में, फोन में 16MP का प्राइमरी सेंसर, 5MP का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। सेल्फीज के लिए फोन में 16MP सेंसर दिया गया है। पॉवर बैकअप के लिए फोन में 3060mAh की बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप