Move to Jagran APP

विरोध के बाद Amazon को बदलना पड़ा अपना Logo, जानिए क्या रही वजह

Amazon के नये logo को 25 जनवरी 2021 को लॉन्च किया था। लॉन्च के बाद से Amazon के नये logo को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। ऐसे में कंपनी ने करीब एक माह की आलोचना के बाद logo को बदल दिया है।

By Saurabh VermaEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 05:37 PM (IST)Updated: Thu, 04 Mar 2021 07:40 AM (IST)
विरोध के बाद Amazon को बदलना पड़ा अपना Logo, जानिए क्या रही वजह
यह दैनिक जागरण की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। ई-कॉमर्स साइट Amazon को भारी विवाद के चलते अपना Logo बदलना पड़ा है। दरअसल Amazon के logo को पब्लिक की तरफ से निगेटिव फीडबैल मिल रहा था। इसके बाद Amazon ने अपने App के logo को बदलने का निर्णय लिया। Amazon के नये logo को 25 जनवरी 2021 को लॉन्च किया था। लॉन्च के बाद से Amazon के नये logo को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। ऐसे में कंपनी ने करीब एक माह की आलोचना के बाद logo को बदल दिया  है। Amazon के नये लोगों में एक कार्डबोर्ड के ऊपरी हिस्से पर ब्लू कलर का टेप दिखाई दे रहा था। साथ ही इसके ठीक नीचे सिग्नेचर स्टाइल स्माइल था।

loksabha election banner

क्या रही विवाद की वजह 

Amazon के नये logo की तुलना सोशल मीडिया पर हिटलर की मूछों से कर दी गई। पब्लिक को Amazon का नया लोगो हिटलर के चेहरे की याद दिलाता था। इसकी वजह से Amazon को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का काफी ट्रोल किया गया। कंपनी ने भारी विरोध बढ़ता देख अपने लोगो में एक बार फिर बदलाव किया है। 

कैसा है Amazon का नया आइकन 

Amazon ने विरोध के बाद नया आइकन लॉन्च किया है, जिसका बैकग्राउंड पहले की तरह ही पीला है। इस पर एक स्माइल को भी वैसे ही रखा है। लेकिन इसके टॉप में लगे टेप के स्टाइल को बदल दिया गया है। मतलब ब्लू टेप को नीचे से हल्का मोड़ दिया गया है। कंपनी का मानना है कि इस बदलाव के बाद logo हिटलर की मूछों की तरह नहीं दिखेगा। यूजर Amazon के नए लोगो को गूगल प्ले स्टोर और ऐपल स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। 

logo विरोध का मामला नया नहीं 

वैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर logo विवाद का मामला नया नहीं है। इससे पहले एक अन्य ई-कॉमर्स साइट Myntra को भी अपना लोगो बदलना पड़ा था। Myntra के पुराने लोगो को महिलाओं के लिए आपत्तिजनक करार दिया गया था। इसे लेकर मुंबई में केस भी दर्ज किया गया था। इसके बाद Myntra ने अपना logo बदल दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.