Amazon पर Best of Tech में शानदार ऑफर्स में खरीदें लैपटॉप, वियरेबल और कैमरा
Amazon पर चल रही Best of Tech सेल में शानदार डिस्काउंट ऑफर में खरीद सकते हैं अपना पसंदीदा लैपटॉप वियरेबल और कैमरा डिवाइस....
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Amazon पर Best of Tech सेल का आयोजन किया गया है। 21 अगस्त से शुरू होकर 22 अगस्त तक चलेगी। इस सेल में Fujifilm कैमरा से लेकर Lenovo के लैपटॉप को शानदार डिस्काउंट और बंडल ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है। साथ ही डिवाइस की खरीदारी पर एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ उठाया जा सकता है। इस सेल में कैमरा और लैपटॉप डिवाइस के अलावा आप वियरेबल और कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस की खरीदारी कर सकते हैं।
Best of Tech सेल में ऑफर्स
Amazon पर चल रही Best of Tech सेल में किसी डिवाइस को आप नो कोस्ट ईएमआई ऑप्शन पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा कई डिवाइस पर डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज ऑफर की भी सुविधा दी गई है।
Lenovo Legion Y540 15.6-inch गेमिंग लैपटॉप: इस लैपटॉप को Amazon पर चल रही Best of Tech सेल में Rs 1,04,890 की बजाय Rs 67,990 में खरीदा जा सकता है। खासतौर पर गेमिंग के लिए लॉन्च किए गए इस लैपटॉप में 8 जीबी रैम दी गई है और यह 9th generation Intel Core i5 से लैस है।
Huawei Watch GT: Amazon पर इस वियरेबल डिवाइस को Rs 11,999 में खरीद सकते हैं जबकि इसकी कीमत Rs 20,990 है। साथ ही इसे ईएमआई ऑप्शन की भी सुविधा मौजूद है। इसमें Huawei Health ऐप दिया गया है जो कि यूजर की हेल्थ पर नजर रखता है।
Fujifilm Instax Mini 8 camera: इस कैैमरे की ओरिजनल कीमत Rs 3,298 है लेकिन Best of Tech सेल में यह Rs 2,499 में उपलब्ध है। इसके अलावा कंपनी का नया मॉडल Fujifilm Mini 9 Rs 5,530 की बजाय 3,899 में खरीदा जा सकता है।
Acer Aopen 32HC1Q 32-inch Curve Gaming Monitor: अगर आप टीवी पर गेमिंग का मजा लेना चाहते हैं तो Acer Aopen 32HC1Q 32-inch गेमिंग मॉनिटर खरीद सकते हैं। जो कि Amazon पर Rs 33,999 है जबकि इसकी ओरिजनल कीमत 59,990 है।