विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Airtel ने 2 नए प्रीपेड प्लांस पेश किए, छप्पड़ फाड़ मिल रहा है डेटा, जानिए इनके बारे में

By Kritarth SardanaEdited By: Kritarth Sardana
Published: Fri, 27 Jan 2023 10:08 PM (IST)

अगर आपका भी इंटरनेट यूसेज काफी ज्यादा है तो Airtel ने आप ही के लिए 2 नए प्लांस पेश किए ...और पढ़ें

Airtel photo credit - Jagran file photo
Airtel photo credit - Jagran file photo

नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारती एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए 2 नए प्रीपेड प्लांस पेश कर दिये हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इन प्लांस में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा जैसे फीचर्स मिलेंगे। एयरटेल ने नए प्लांस उन ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए पेश किए हैं जिनका यूसेज काफी ज्यादा है।

कौन से हैं वो नए प्लांस

Airtel ने 489 और 509 रुपये की कीमत वाले दो नए प्रीपेड प्लांस पेश किए हैं।

489- इस प्लान में यूजर्स को कुल 50 GB डेटा मिलेगा। इसमें अनलिमिटेड Local-STD कॉलिंग के साथ 300 SMS पूरे महीने के लिए मिलेंगे। प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटि रहेगी। कंपनी अपने इस प्लान Wynk music, फ्री हेलो ट्यून, apollo 24।7 की सब्सक्रिप्शन के साथ FASTag रिचार्ज पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। एयरटेल के इस प्लान की कीमत भी 489 रुपये है।

509- इस प्लान में यूजर्स को कुल 60 GB डेटा मिलेगा। इसमें भी अनलिमिटेड Local-STD कॉलिंग के साथ 300 SMS पूरे महीने के लिए मिलेंगे। प्लान में 30 दिनों की जगह पूरे 1 महीने की वैलिडिटि रहेगी। कंपनी अपने इस प्लान Wynk music, फ्री हेलो ट्यून, apollo 24।7 की सब्सक्रिप्शन के साथ FASTag रिचार्ज पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। एयरटेल के इस प्लान की कीमत भी 509 रुपये है।  

एयरटेल के इन नए प्लांस में उन यूजर्स को फायदा होगा जिनका डेली डेटा कभी बच जाता है तो कभी खत्म हो जाता है, जिसे कारण वो चिंतित रहते हैं। इन प्लांस के जरिये वो एक पॉस्टपेड यूजर की तरह अपना डेटा आराम से जरूरत के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।

OTT वाले प्लांस भी आए

Bharti Airtel ने पिछले दिनों अपने 3 और प्रीपेड प्लांस में Disney+Hotstar की सब्सक्रिप्शन देनी शुरू कर दी है। इन नए तीन प्लांस के साथ अब एयरटेल अपने कुल 7 प्लांस में Disney+Hotstar की सब्स्क्रिप्शन फ्री दे रही है। इनमें 719 रुपये, 779 रुपये और 999 रुपये वाले प्लांस शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Airtel 5G Plus सेवा अब इन शहरों में हुई शुरू, जानिए इनके नाम